{"_id":"5ae72a4c4f1c1b84098b776d","slug":"181525099084-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग करने वालों का जब्त होगा लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग करने वालों का जब्त होगा लाइसेंस
Updated Mon, 30 Apr 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग करने वालों का जब्त होगा लाइसेंस
प्रभारी निरीक्षक और थाना प्रभारी की होगी जिम्मेदारी
डीएम ने विवाह समारोहों की निगरानी के दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव रामपुर में रविवार की रात हर्ष फायरिंग में हुई दूल्हे की मौत के मामले को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने गंभीरता से लिया है। डीएम ने हर्ष फायरिंग करने वालों का लाइसेंस जब्तीकरण/निरस्तीकरण के आदेश सभी प्रभारी निरीक्षकों और थाना प्रभारियों को दिए हैं। साथ ही कहा है कि जिस थाना क्षेत्र में ऐसी घटना होगी, उसके लिए थाना प्रभारी जिम्मेदार होंगे।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि शासन ने हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह रोक लगाई हुई है, जिसके बावजूद हर्ष फायरिंग की घटनाएं रुकी नहीं हैं। रामपुर गांव में लाइसेंसी रिवाल्वर से दूल्हे की मौत होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस प्रकार की हर्ष फायरिंग की घटनाओं को रोका जाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा है कि क्षेत्र में होने वाले विवाह समारोहों की सतर्कता से निगरानी की जाए, जिससे हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह अंकुश लग सके। सभी एसओ और प्रभारी निरीक्षकों को निर्देश देते हुए डीएम ने कहा है कि सभी लाइसेंसधारकों की बैठक बुलाकर उन्हें सचेत करें और आम जनता को भी जागरूक करें। इसके बावजूद भी हर्ष फायरिंग होती है, तो लाइसेंस के जब्तीकरण/निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाए।