फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मेरा दिल तुझपे कुरवान मुरलिया वाले रे

मेरा दिल तुझपे कुरवान मुरलिया वाले रे

Tue, 27 Mar 2018 08:19 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
मेरा दिल तुझपे कुरवान मुरलिया वाले रे
लीड पेज छह
विज्ञापन


फोटो-27 एलकेएच 202 और 203
मुरली वाले तेरी याद सताए ...
मनोहारी कला केंद्र के कलाकारों ने जमाया रंग
चैती मेला के मंच पर झांकियां देख दर्शक भाव विभोर
अमर उजाला ब्यूरो
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी में ऐतिहासिक चैती मेला के चौथे दिन सांस्कृतिक मंच पर मनोहारी कलाकेंद्र के कलाकारों ने भक्ति गीतों पर झांकियों के माध्यम से भावपूूर्ण प्रस्तुति देकर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
मेला के सांस्कृतिक मंच पर पारस प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि प्रोफेसर रामऔतार विश्वकर्मा, विशिष्ट अतिथि सुरेश कुमार और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। सांस्कृतिक मंच पर श्रीकृष्ण मनोहारी कला केंद्र के कलाकारों ने ‘गणेश वंदना जय देवा श्री गणेशा’ से कार्यक्रम की शुरुआत की। श्रुति बाजपेयी, शिवानी ने ‘लचकत जाय कमरिया तेरी राधा’, शानू शर्मा ने शिव के भेष में जीवित सर्पों की माला गले में लटकाकर जब भंग मैने पी ली गीत पर नृत्य किया। छोटे कश्यप ने शिव तांडव, श्रुति बाजपेयी और सूरज शर्मा ने कृष्ण सुदामा मित्रता, छुपा कहां, आजा रसिया, मुरली वाले तेरी याद सताए, राहुल शानू शर्मा ने काली अखाड़ा, धर्मचंद शाह ने मेरा दिल तुझपे कुरबान मुरलिया वाले रे। अखिलेश बाजपेयी, वीर शर्मा, यशवंत शर्मा ने तुम गरीबों की सुनों वह तुम्हारी सुनेगा गीत पर अभिनय कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। बाल कलाकार शिवानी, सीबू, रजनी, सौम्या, राजवीर, वीर, यशवंत, आकाश आदि ने विभिन्न झांकियां दिखाकर लोगों का मन मोह लिया। संचालन सुरेश ठाकुर ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर ईओ आरआर अम्बेश, डॉ वेदप्रकाश अग्निहोत्री राजेश बाजपेयी, निरेंद्र कुमार धाकड़े, बलराम पांडेय, श्रीशचंद्र त्रिपाठी, अमित श्रीवास्तव, अजय कुमार वर्मा, मोहित गिरि, पंकज कुमार, अशोक कुमार, विशाल शुक्ला, संत कुमार बाजपेयी, संजीव गुप्ता, विमलेश मिश्र, अनिल गुप्ता, वीरेंन्द्र सिंह, पीयूष वर्मा, विपिन तिवारी रामकुमार वर्मा, सतीश वर्मा, मनोज राठौर, अतुल त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला में आज
ऐतिहासिक मेला चैती के सांस्कृतिक मंच पर 28 मार्च को बाल कवि सम्मेलन शाम आठ बजे से।

फोटो-27 एलकेएच 204
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने स्वच्छता और खाद्य पदार्थों के मानकों का पढ़ाया पाठ
मेला चैती में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार और पालिका के एसआई निरेंद्र कुमार धाकड़े ने मेला दुकानदारों को मानक के अनुसार खाद्य पदार्थों की बिक्री करने एवं साफ सफाई रखने प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि दुकानदार अपने पास खाद्य लाइसेंस रखे, खाद्य पदार्थों को ढककर रखें और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। खाद्य पदार्थ तैयार करते समय एप्रेन, हेडकैप, मास्क का प्रयोग करें, गुटखा, पान, मसाले आदि का सेवन न करें। पेयजल, चटनी, बताशा के पानी को बंद जार में रखें, सूखा और गीला कूड़ा अलग अलग डस्टबिन में डाले। इस मौके पर दीपक कुमार, जावेद अख्तर, विजय, किशन, सतीश, शंकर, सुरेंद्र शर्मा, कृष्णा, संतोष कुमार गुप्ता, प्रभू शाह, विपिन आर्य आदि दुकानदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed