{"_id":"5a5f61e04f1c1b6c268b4e2e","slug":"181516200416-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से छाया रहा घना कोहरा, चलीं सर्द हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से छाया रहा घना कोहरा, चलीं सर्द हवाएं
Updated Wed, 17 Jan 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17एलकेएच 01
सुबह से छाया रहा घना
कोहरा, चलीं सर्द हवाएं
दोपहर बाद निकली धूप से मिली लोगों को राहत
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
सुबह से छाए घने कोहरे के साथ चल रही सर्द हवाओं के कारण पूरे दिन गलन बनी रही। शीतलहर के कारण बुधवार को भी आम जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। सुबह स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि बुधवार को दोपहर करीब दो बजे खिलकर धूप निकली तो लोगों के चेहरे खिल उठे।
बुधवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो मंगलवार की अपेक्षा ज्यादा है। मंगलवार शाम से ही पूरे जिले में घने कोहरे का कहर दिखाई पड़ा। सुबह इतना घना कोहरा था कि लोगों को दस मीटर दूर तक कुछ नहीं दिख रहा था। बाद में कोहरा तो कुछ कम हुआ लेकिन धूप नहीं निकल सकी। दोपहर बाद निकली धूप ने लोगों को राहत दी।