फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   185 शिकायतों में से सिर्फ 13 शिकायतों का निस्तारण

185 शिकायतों में से सिर्फ 13 शिकायतों का निस्तारण

Wed, 03 Jan 2018 10:05 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
185 शिकायतों में से सिर्फ 13 शिकायतों का निस्तारण
02 एलकेएच 13, 14, 02एलकेएच 401
विज्ञापन


लीड
185 शिकायतों में से सिर्फ
13 शिकायतों का निस्तारण
विधायक ने मोहम्मदी तहसील गेट का किया लोकार्पण
- डीएम और एसपी ने कोतवाली में लगाए पौधे
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर-खीरी।
नए साल के पहले मंगलवार को जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने तहसील मोहम्मदी में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। मोहम्मदी में संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। अन्य तहसीलों में एसडीएम ने तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए शिकायतें सुनीं।
मोहम्मदी। ब्लॉक सभागार में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने फरियादियों की शिकायतें एक-एक कर सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है। इसलिए सभी अधिकारी रुचि लेकर प्राथमिकता के आधार पर जनसमस्याओं का निस्तारण निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

इस मौके पर कुल 93 शिकायती प्रार्थनापत्र आए। इनमें से दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 55, पुलिस 15, विकास पांच, एलडीएम दस, नगर पालिका की चार, चकबंदी, स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी और गन्ना विभाग के एक-एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इस मौके पर एसपी, डॉ. एस चन्नप्पा, सीडीओ अमित सिंह बसंल, पीडी रामकृपाल चौधरी, डीडीओ अनिल कुमार सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. बीबी राम, एसडीएम, स्वाती शुक्ला, समेत जिला, तहसील और ब्लाक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, ने तहसील के मुख्य द्वार का फीता काटकर लोकार्पण किया। बाद में विधायक, डीएम और एसपी ने कोतवाली मोहम्मदी में पौधरोपण किया।
पलियाकलां। तहसील में एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 35 शिकायतें आईं। इनमें से दो का निस्तारण किया गया। तहसील समाधान दिवस में पुलिस विभाग की नौ, राजस्व की 21, विकलांग, चकबंदी, विद्युत, पूर्ति की एक-एक और विकास विभाग की दो शिकायतें आईं, जिसमें से राजस्व की दो शिकायतों का मौके से निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार भगवानदीन वर्मा, सीओ प्रदीप कुमार यादव, बीडीओ राघवेन्द्र तिवारी, सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र पाल, गौरीफंटा कोतवाल दिनेश मिश्र सहित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मितौली। एडीएम राम प्रकाश की अध्यक्षता में मितौली विकासखंड सभागार में हुए संपूर्ण समाधान में 57 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें राजस्व विभाग के 33, विकास विभाग के छह, पुलिस विभाग की चार, विद्युत विभाग की तीन गन्ना विभाग, और आपूर्ति विभाग की एक-एक शिकायतें आईं। इस मौके पर नौ प्रार्थनापत्रों को मौके पर निस्तारण हो सका। समाधान दिवस में सीओ मितौली प्रदीप सिंह, तहसीलदार मितौली उमा शंकर त्रिपाठी, बीडीओ एके सिंह आदि मौजूद रहे।



गोला में 75 शिकायतों में चार निस्तारित
गोला गोकर्णनाथ। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 75 शिकायतें दर्ज र्हुइं, जिसमें मौके पर चार शिकायतों का ही निस्तारण हो सका।
एसडीएम योगानंद पांडे की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में राजस्व की 37, पुलिस 10, पूर्ति नौ, चकबंदी आठ, विकास पांच, गन्ना तीन, नगर पालिका परिषद, बिजली और बाल विकास की एक एक शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमें से चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जा सका। इस मौके पर तहसीलदार आशुतोष गुप्ता, नायब तहसीलदार विकासधर दुबे, सीओ अभिषेक प्रताप अजेय, कोतवाल संजय कुमार त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed