फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सोमवार को छोटी काशी में बंद रहेंगे स्कूल-कालेज

सोमवार को छोटी काशी में बंद रहेंगे स्कूल-कालेज

Sat, 08 Jul 2017 04:51 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को छोटी काशी में बंद रहेंगे स्कूल-कालेज
लखीमपुर खीरी। छोटी काशी यानी गोला गोकर्णनाथ तीर्थ पर दर्शन करने के लिए सावन में सोमवार को बड़ी संख्या में कांवड़िए आते हैं, जिसको लेकर प्रशासन ने व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम गोला की मांग पर शिक्षा विभाग ने गोला नगर के कक्षा एक से 12 तक के स्कूलों को सावन के प्रत्येक सोमवार को बंद रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम योगानंद पांडेय ने बीएसए को भेजे पत्र में कहा है कि गोला के पौराणिक शिव मंदिर में सावन भर कांवड़िए और श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ जलाभिषेक के लिए उमड़ती है। सोमवार के दिन विशेष महत्व होने के लिए लाखों की संख्या में कांवड़िए नगर में एकत्र होते हैं, जिससे विद्यालय आने-जाने में बच्चों को काफी दिक्कतें होने के साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लिहाजा सावन माह के प्रत्येक सोमवार को स्कूल-कॉलेज बंद रखे जाएं। इस पर संज्ञान लेते हुए डिप्टी बीएसए सुरेश पाल और डीआईओएस डॉ ओपी गुप्ता ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों को 10 जुलाई, 17 जुलाई, 24 जुलाई और 31 जुलाई 2017 को विद्यालय बंद रखने का आदेश निर्गत कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed