{"_id":"6570c4878845f10fee0fe6d4","slug":"181-lakh-cheated-by-pretending-to-be-a-policeman-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-10652-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खुद को पुलिसकर्मी बताकर ठगे 1.81 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खुद को पुलिसकर्मी बताकर ठगे 1.81 लाख
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर फरधान थाने के उदयपुर में रहने वाले राजू पाल से 1.81 लाख रुपयों वाला बैग और उनकी बाइक ले ली। रुपये रख लिए और देर शाम बाइक वापस भेज दी। पीड़ित ने नीमगांव के बढ़रिया निवासी पति-पत्नी और दो अज्ञात आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
सदर कोतवाली में दर्ज मुकदमे में राजू पाल ने बताया कि नीमगांव के बढ़रिया निवासी नागेंद्र सिंह उर्फ कल्लू सिंह का उसके घर आना-जाना था। सोमवार को वह अपनी पत्नी रामपती के साथ बैग में 1,81,500 रुपये रखकर बाइक से ससुराल झंडी जा रहा था। महेवागंज पुल के पास नागेंद्र सिंह और उनकी पत्नी रीता सिंह मिलीं। उनके दो साथी भी पीछे बाइक पर थे। आरोपी नागेंद्र ने उसके रिश्तेदारों की नौकरी एक होटल में गार्ड पद पर लगवाने की बात कही।
होटल दिखाने की बात कहकर बनवारीपुर रोड पर गन्ने के खेत के पास ले गए। इसी समय उनके साथी भी आ गए। कहा कि वे डायल 100 में तैनात हैं। गाड़ी व बैग का सामान जांचने की बात कहकर बैग से रुपये निकाल लिए और बाइक भी ले ली। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने शाम के समय बाइक तो वापस भेज दी। नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये रख लिए। रुपये उसने अपनी पत्नी के खाते से निकाले थे। पुलिस ने नागेंद्र सिंह उर्फ कल्लू सिंह, उसकी पत्नी रीता व दो अज्ञात आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।