{"_id":"69331c23e5d2f3aba407aa51","slug":"1775-smugglers-arrested-with-drugs-in-two-and-a-half-years-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-162775-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ढाई साल में ड्रग्स के साथ 1775 तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ढाई साल में ड्रग्स के साथ 1775 तस्कर गिरफ्तार
Fri, 05 Dec 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। सीमा से सटे नेपाल के धनगढ़ी व कंचनपुर जिलों में ड्रग्स का कारोबार दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। यहां नेपाल की कैलाली पुलिस ने बीते ढाई साल में 120 युवती व महिलाओं समेत कुल 1775 लोगों को चरस, ब्राउन शुगर, गांजा व नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है।
धनगढ़ी पुलिस के डीएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि बीते पांच सालों में नेपाल में नशा संबंधी समस्या ने धीरे-धीरे विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है। पुलिस ने बीते ढाई साल में प्रदेश भर में 1775 लोगों को पकड़ा है। इसमें 120 युवती व महिलाएं शामिल हैं। कुल पकड़े गए 1775 लोगों में 1230 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाकी लोगों को सुधार गृह में रखा गया है।
ड्रग्स का कारोबार करने वालों में सभी 30 वर्ष से नीचे के हैं और नशा करने वालां में 16 से 25 वर्ष के युवक-युवती शामिल हैं। सीमा से लगी भारतीय मंडियों में नशीले पदार्थ बेचने वालों के कारण ड्रग्स की तस्करी नेपाल के लिए रुकने का नाम नहीं ले रही है, जिससे बाॅर्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
बीते वर्षों में ड्रग्स की तस्करी में पकड़े गए नेपाली जेलों में सजा काट रहे करीब तीन दर्जन भारतीय नागरिक जेन जी आंदोलन के दौरान नेपाली जेल से फरार हो गए जो अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
सीमावर्ती बाजार व मंडियों में सक्रिय 35 ड्रग्स तस्करों की नेपाल पुलिस के पास सूची है और इनके फोटो भी पुलिस कार्यालय में नाम के साथ चस्पा हैं, लेकिन अभी तक मुख्य अभियुक्तों को पकड़ा नहीं जा सका है।
0000000
चार लोगों को ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा
धनगढ़ी। कैलाली जिले की गौरीगंगा नगर पालिका के वार्ड आठ बढ़ेपुर बाजार से पुलिस ने मनोज बस्नेत नामक एक नेपाली को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 12 ग्राम 75 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। साथ ही स्कूटी, तीन मोबाइल फोन व छह हजार रुपये नकद भी पुलिस ने बरामद किए हैं। उधर, धनगढ़ी के वार्ड तीन से लमकी चूहा नगर पालिका निवासी प्रकाश सुनार, दिनेश पाल और भूपेंद्र बिष्ट को भी पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। संवाद