{"_id":"5c40d29cbdec227347764b7e","slug":"171547752092-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महावतों के चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का भीरा में समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महावतों के चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का भीरा में समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महावतों के चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ समापन
बांकेगंज। पालतू हाथियों के बेहतर रख रखाव को लेकर दुधवा नेशनल पार्क में 14 जनवरी से शुरू हुआ चार दिवसीय महावत प्रशिक्षण शिविर बृहस्पतिवार को भीरा स्थित एलीफैंट कैंप में संपन्न हो गया। इस दौरान डब्लूटीआई के विशेषज्ञों ने महावतों को हाथियों के बेहतर रखरखाव, उनकी सेहत और खानपान के बारे में जरूरी टिप्स दिए। भीरा स्थित बेस कैंप में महावतों को प्रशिक्षण देने के लिए आए विशेषज्ञ डब्लूटीआई के पशु चिकित्सक डॉ. अशरफ, डॉ. दक्ष गंगवार, नेपाल से नाजीर, कर्नाटक से आए अनुभवी महावत कुद्दसू आदि ने महावतों को पालतू हाथियों की सेहत, रख रखाव, खानपान आदि से संबधित प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर दुधवा नेशनल पार्क उपनिदेशक महावीर कौजलगि के अलावा वन्यजीव प्रतिपालक शशिकांत अमरेश, मोहम्मद तौफीक, रेंजर नसीम अहमद आदि ने भी महावतों को पालतू हाथियों के प्रशिक्षण, पैट्रोलिंग आदि की महत्वपूर्ण जानकारी दी। शिविर समापन के मौके पर कर्नाटक के बांदीपुर नेशनल पार्क से आए हाथियों को लजीज व्यंजनों के भोजन के अलावा उनके मनपसंद फल केला, गन्ना आदि भी खिलाए गए।