{"_id":"5bdc4a02bdec22698f4cbc64","slug":"171541163522-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस के प्रभारी पर शराब और पैसा मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस के प्रभारी पर शराब और पैसा मांगने का आरोप
Updated Fri, 02 Nov 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईसानगर। 108 एवं 102 एंबुलेंस के ईएमटी और पायलट ने एंबुलेंस संचालक प्रभारी पर शराब और पैसा मांगने का आरोप लगाया है। स्टाफ का कहना है कि मांग न पूरी करने पर लखीमपुर बुलाकर अभद्रता करते हैं। एंबुलेंस स्टाफ ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है। हालांकि एंबुलेंस सेवा के डीपीएम का कहना है कि मरीजों की शिकायत पर जब उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है तो शिकायत करने लगते हैं।
102 एवं 108 एंबुलेंस के ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) और पायलटों ने एंबुलेंस संचालन के जिला प्रभारी रमाशंकर शुक्ल पर शराब और पैसे मांगने एवं डिमांड पूरी न करने पर अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं। स्टाफ का कहना है कि मांग न पूरी करने पर रमाशंकर शुक्ल हम लोगों को दूसरे क्षेत्र में भेज देते हैं और मुख्यालय बुलाकर प्रताड़ित भी करते हैं। एंबुलेंस स्टाफ के राहुल शर्मा, शिवम, गिरीश गिरि, सुजीत पाल, अभय शंकर, आदित्य प्रताप, मदन पाल, राम जीवन आदि ने मामले की शिकायत अपने अधिकारियों से की थी, लेकिन उनके द्वारा संज्ञान न लिए जाने पर सभी ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत की है।
ईएमटी एवं पायलट के आरोप गलत हैं। रही बात शिकायत करने की तो एंबुलेंस स्टाफ के मनमानी करने पर जब उन्हें लिखा पढ़ी करने की चेतावनी दी जाती है तो आरोप लगाने लगते हैं। हम लोग जनता की सेवा करने के लिए हैं न कि इनकी मनमानी सहने के लिए।
विज्ञापन
- अविनाश पांडे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा
कर्मचारियों के आरोप निराधार हैं। एंबुलेंस के समय से संचालन न होने पर जब स्पष्टीकरण तलब किया जाता है तो शिकायत करने लगते हैं। मामले की जांच करा ली जाए सब साफ हो जाएगा।
- रमाशंकर शुक्ला, संचालन प्रभारी, 108 एवं 102 एंबुलेेेंस
ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है, न ही कोई शिकायती पत्र ही मिला है। यदि शिकायती पत्र मिलता है तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ.बीसी पंत, प्रभारी सीएमओ