{"_id":"5b420f0e4f1c1b56238b5359","slug":"171531055886-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सेवा बहाल करने के लिए बेहजम सीएचसी के डाक्टर की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सेवा बहाल करने के लिए बेहजम सीएचसी के डाक्टर की तैनाती
Updated Sun, 08 Jul 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवा बहाल को बेहजम के डॉक्टर की तैनाती
तीसरे दिन भी काम पर नहीं लौटे हड़ताली डॉक्टर
सीएचसी में डॉक्टरों से हुई हाथापाई का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मितौली। सीएचसी में हाथापाई की घटना के बाद डॉक्टर तीसरे दिन भी काम पर नहीं लौटे। सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने रविवार को सीएचसी में नियुक्त डॉक्टरों का कहीं पता न लगने पर स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करने के लिए यहां पर बेहजम सीएचसी के एक डॉक्टर की नियुक्ति कर दी गई है। पुलिस ने भी दो होमगार्डों की ड्यूटी सीएचसी परिसर में लगा दी है।
सीएचसी पर शुक्रवार को पड़ोस में रहने वाले बंजारा समुदाय के कुछ लोगों ने हंगामा करते हुए डॉक्टरों से हाथापाई की थी। डॉक्टरों और स्टाफ ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग को लेकर आंदोलन छेड़ दिया है, जिससे मरीजों की परेशानियां बढ़ गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मचारियों ने कहना है कि डॉक्टर को पीटने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तब तक काम नहीं करेंगे। वहीं मितौली पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है, लेकिन अभी कामयाबी नहीं मिली है। फिलहाल सीएमओ के निर्देश पर इमरजेंसी और डिलीवरी सेवाएं बहाल कर दी गई हैं, लेकिन एक डॉक्टर के भरोसे मरीजों का भला होने वाला नहीं है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो होमगार्डों की तैनाती सीएचसी परिसर में कर दी है।
विज्ञापन