{"_id":"5a3945ca4f1c1bc1678c2767","slug":"171513702858-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल हुई सिविल कोर्ट, अब मुकदमें आनलाइन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल हुई सिविल कोर्ट, अब मुकदमें आनलाइन
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
मुकदमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जिले की अदालतों में खीरी पहली जिला अदालत बनी है, जहां डिजिटल डिस्प्ले मॉनीटर के जरिए अदालती कक्ष में चल रही सुनवाई की स्थिति बाहर लगे मॉनीटर पर दिखाई देगी। जिला जज डॉ. गोकुलेश शर्मा के निर्देशन में सिविल कोर्ट में चल रहे डाटा डिजिटल सिस्टम का काम पूरा होने के बाद मंगलवार को एडीजे विनोद कुमार ने इस सिस्टम की शुरूआत की।
अदालत का नाम आते ही जेहन में अदालती कक्ष के बाहर अर्दली की वेशभूषा में बुलंद आवाज के साथ पुकार लगाने की तस्वीर जरूर सामने आ जाती थी, लेकिन सिविल कोर्ट में अब यहां तस्वीर बदल गई है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयनित जिला खीरी की सिविल कोर्ट पहली ऐसी जिला अदालत बनी है जहां मुकदमों की ऑनलाइन जानकारी मिलने लगेगी। इसके लिए सबसे पहले सभी मुकदमों की सूची कंप्यूटर पर अपडेट की जा चुकी हैं, अब प्रतिदिन केस में अपडेट हो चुकी तारीखें शाम को ही कंप्यूटर पर ऑनलाइन हो जाएंगी। इसके साथ ही अगली तारीख पर केस लिस्ट में स्वत: केस टाइटिल आ जाएगा।
इस दौरान एडीजे निर्मल चंद सेमवाल, सिविल जज रामअवतार प्रसाद, सीजेएम सुनील प्रसाद, एसीजेएम संदीप चौधरी, अतुल चौधरी मौजूद रहे।
अपडेट होती रहेगी स्थिति: एसीजेएम
ऑनलाइन मॉनीटर डिस्पले की शुरूआत के अवसर पर प्रभारी अधिकारी कंप्यूटर और एसीजेएम सीमा सिंह ने बताया कि संपूर्ण काज लिस्ट में से न्यायाधीश जिस मामले की सुनवाई कर रहे होंगे, वहां कोर्ट के रीडर की जिम्मेदारी होगी कि वह ऑनलाइन मॉनीटर डिस्पले को अपडेट करता रहे, जिससे अदालती कक्ष के बाहर से ही वादकारी और अधिवक्ता इस बावत जानकारी कर सकेंगे कि किस मामले की सुनवाई अदालती कक्ष में की जा रही है। बाहर मॉनीटर पर डिस्पले होने वाली काजलिस्ट में हरे रंग से डिस्पले करने लगेगा कि अगला नंबर किस मुकदमे का है।
विज्ञापन
परिसर की अब होगी सीसीटीवी कैमरे से निगरानी
सीजेएम सुनील प्रसाद ने बताया कि अदालती कक्षों के बाहर एलसीडी लगाए गए हैं, जिनके जरिए सुनवाई की प्रक्रिया सरल हो जाएगी। उन्होंने बताया कि सिविल कोर्ट परिसर में किसी तरह की असामाजिक हरकतों की निगरानी के लिए सिविल कोर्ट परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी पर्याप्त मात्रा में लगाए जा चुके हैं, जिससे कचहरी परिसर में गड़बड़ी करने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकेगा।