{"_id":"58b5b1004f1c1bbd56832d1c","slug":"17-teachers-were-found-absent-teacher-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित मिले 17 शिक्षक-शिक्षिकाएं सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित मिले 17 शिक्षक-शिक्षिकाएं सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 28 Feb 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
teacher
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए ने नकहा क्षेत्र के विद्यालयों का जाना हाल, छात्र संख्या भी मिली काफी कम
विधानसभा चुनाव के चलते लंबे अर्से बाद बीएसए संजय कुमार शुक्ला ने नकहा क्षेत्र के 15 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया, जिसमें 14 शिक्षक-शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिले। बीएसए ने सभी को सस्पेंड कर दिया। जबकि भीराघासी में कम छात्र संख्या और भवन जीर्ण-शीर्ण होने के कारण प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कर दिया। जबकि खमरिया में अनुपस्थित शिक्षक की हाजिरी लगाने के आरोप में एक एनपीआरसी समेत दो शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया। जबकि तीन अनुदेशकों के गैरहाजिर होने पर उनका एक दिन का मानदेय काटा गया है।
बीएसए ने मंगलवार को सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय रवही मुबारकपुर का निरीक्षण किया, जिसमें प्रधानाध्यापक सुनील कुमार और सहायक अध्यापक कल्पना वर्मा अनुपस्थित मिलीं। यहीं के उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक कृष्णावती श्रीवास्तव, सहायक अध्यापक नीता बरनवाल, कांता बिष्ट, अनुदेशक अनुपमा वर्मा और सुमनलता अनुपस्थित मिलीं। दोनों अनुदेशकों का मानदेय काटा गया है। प्राथमिक विद्यालय देवरिया में सहायक अध्यापक मंजू वर्मा, धीरज वर्मा, उच्च प्राथमिक विद्यालय कटकुसुमा में प्रधानाध्यापक श्रुति त्रिवेदी और अनुदेशक योगेश प्रताप अनुपस्थित मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय निजामपुर निकटी प्रधानाध्यापक सुमनलता तिवारी और पल्लवी मिश्रा भी अनुपस्थित मिलीं। उच्च प्राथमिक विद्यालय भीराघासी में सहायक अध्यापक तरन्नुम गैर हाजिर मिलीं। जबकि छात्र संख्या 152 के सापेक्ष 14 होने के चलते प्रधानाध्यापक सिल्की सूरी का वेतन बाधित किया गया है। प्राथमिक विद्यालय भीराघासी में छात्रसंख्या बहुत कम होने और भवन जीर्ण शीर्ण पाए जाने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक अजीम खां को सस्पेंड कर दिया। प्राथमिक विद्यालय जियारामपुरवा में प्रधानाध्यापक जाकिर और शिक्षिका रविता अनुपस्थित मिलीं। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय खमरिया में रवही मुबारकपुर की संबद्ध शिक्षिका अनु चौधरी अनुपस्थित मिलीं, जहां पूछताछ में प्रधानाध्यापक मीना भारती ने बताया कि महीने में एक बार ही अनु चौधरी आती हैं और हाजिरी लगाकर चली जाती हैं। इसमें सहयोग के चलते शिक्षक रामलखन और एनपीआरसी मोहम्मद हुसैन के शामिल होने के चलते बीएसए ने इन्हें भी सस्पेंड किया है। इस दौरान बीएसए ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को छात्र संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्टेनो विजय कुमार भी मौजूद रहे।
--
घूमते मिले प्रधानाध्यापक भी सस्पेंड
बीएसए कार्यालय में दिन में करीब 1.20 बजे बांकेगंज ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय जलालपुर के प्रधानाध्यापक अशफाक हुसैन अंसारी घूमते मिले। हालांकि पूछताछ में उन्होंने बताया कि आयकरण आगणन संबंधी कार्य से आए थे, लेकिन सक्षम अधिकारी से अनुमति भी नहीं ली थी। इस पर बीएसए ने उन्हें भी सस्पेंड किया है।
विज्ञापन
--
बीईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी
बीएसए ने नकहा क्षेत्र के विद्यालयों में बड़े पैमाने पर अनियमितता पाए जाने पर बीईओ रामजनक वर्मा को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। बीएसए ने शिथिल पर्यवेक्षण, अधीनस्थों पर नियंत्रण न करने का दोषी माना है।