फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   17 lakhs cheated in the name of job, given fake appointment letter

Lakhimpur Kheri News: नौकरी के नाम पर ठगे 17 लाख, थमाया फर्जी नियुक्तिपत्र

Fri, 05 Jan 2024 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
17 lakhs cheated in the name of job, given fake appointment letter
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी के मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा वार्ड पांच निवासी रामसेवक ने शाहजहांपुर जिले के निगोही निवासी बृजपाल सिंह उर्फ बीपी सिंह पर नौकरी के नाम पर 17 लाख रुपये ठगने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मोहम्मदी कोतवाली में दर्ज मुकदमे में रामसेवक ने बताया कि निगोही के मोहल्ला अंबेडकरनगर पक्का पुल में रहने वाले बृजपाल सिंह ने उससे नौकरी दिलाने के नाम पर 17.05 लाख रुपये ले लिए। करीब तीन वर्ष बीतने के बाद भी नौकरी नहीं मिली तो उसने रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी ने उसे एक नियुक्ति थमा दिया, जो कि फर्जी निकला। उन्होंने बताया कि अब आरोपी रुपये वापस नहीं कर रहा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत सीओ मोहम्मदी से की। फर्जी नियुक्तिपत्र और धनराशि भेजने का विवरण भी दिया। सीओ के निर्देश पर मोहम्मदी पुलिस ने आरोपी बृजपाल सिंह पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed