फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   17 children suffering from fever in children ward, seven admitted in dengue ward.

Lakhimpur Kheri News: चिल्ड्रेन वार्ड में बुखार पीड़ित 17 बच्चे, डेंगू वार्ड में सात भर्ती

Sat, 14 Sep 2024 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
17 children suffering from fever in children ward, seven admitted in dengue ward.
वार्ड में भर्ती मरीज-संवाद

विज्ञापन
ओयल। मौसम में बदलाव के बाद बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल के कई वार्डों में अधिकांश बेड फुल हैं। ओपीडी में भी बुखार, खांसी के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। बच्चा वार्ड में भर्ती 17 बच्चे बुखार से पीड़ित हैं, जबकि डेंगू वार्ड में सात मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
जिला अस्पताल में ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। शुक्रवार को अस्पताल में 1041 नए मरीजों ने पंजीकरण कराया। ओपीडी कर रहे फिजिशियन न्यूरोलॉजिस्ट शिशिर पांडेय ने बताया कि इस समय बुखार, पेट दर्द, दस्त, मलेरिया, शरीर में असहनीय खुजली व छाती में जकड़न के मरीज आ रहे हैं। कई मरीजों ने इलाज में लापरवाही बरती। इन मरीजों की दोबारा जांच कराई गई है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. आरके कोली ने बताया कि बच्चा वार्ड में कुल 25 मरीज भर्ती थे। इसमें से 17 मरीज बुखार के शामिल हैं। वहीं, पुरुष मेडिकल वार्ड में 19 भर्ती हैं। इनमें 13 मरीज बुखार के हैं। महिला वार्ड में भर्ती 29 मरीजों में 13 बुखार पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्धजन वार्ड में भी तीन मरीज बुखार से पीड़ित हैं। बृहस्पतिवार रात 12 बजे से तीन बजे तक इमरजेंसी में 89 मरीज पहुंचे। इसमें 50 प्रतिशत मरीजों को बुखार की शिकायत थी। पीएचसी ओयल में भी पूरे दिन में करीब 250 ओपीडी हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed