{"_id":"5bc09f28bdec226993577905","slug":"161539350312-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निघासन पहुंचे डिप्टी सीएम और केन्द्रीय मंत्री समेत भाजपा के दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निघासन पहुंचे डिप्टी सीएम और केन्द्रीय मंत्री समेत भाजपा के दिग्गज
Updated Fri, 12 Oct 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की आधारभूत शिलाओं में से एक थे रामकुमार वर्मा
निघासन पहुंचे डिप्टी सीएम और केंद्रीय मंत्री समेत भाजपा के दिग्गज
दिवंगत विधायक रामकुमार वर्मा को दी श्रद्धांजलि
जिला पंचायत इंटर कॉलेज में हुआ शांति पाठ, श्रद्धांजलि समारोह
12एलकेएच451 से 459 तक
निघासन (लखीमपुर खीरी)। जिला पंचायत इंटर कॉलेज में आयोजित पूर्व विधायक रामकुमार वर्मा के श्रद्धांजलि समारोह में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे सहित पार्टी के दिग्गज पहुंचे। सभी ने दिवंगत रामकुमार वर्मा के परिवार को ढांढस बंधाते हुए उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। डॉ. शर्मा ने कहा कि रामकुमार वर्मा सिर्फ पार्टी के विधायक नहीं थे, वह भाजपा की आधारभूत शिलाओं में से थे। महेंद्रनाथ पांडे श्रद्धांजलि समारोह में भावुक भी हो गए।
समारोह में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष सवा दस बजे समारोह में पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने रामकुमार वर्मा की पत्नी लीलादेवी, भाई सुरजन लाल, इंद्रेश्वर, शशांक, पुत्री ज्योति, लावण्या से हाल लिया और इस दुख की घड़ी में उन्होंने पूरी पार्टी साथ में खड़ी होने की बात कही। श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने ने कहा कि रामकुमार वर्मा महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी निभाई थी। करीब 15 मिनट के उद्बोधन में उन्होंने कहा कि जब वह बीमार थे, तब उनका फोन आया था। आवाज में पहले सा जोश न देखकर उनका हालचाल जानने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में आए हैं। कुछ खास बीमार नहीं है। अधिक बीमार होने के बाद भी उन्होंने 31 अक्तूबर को पटेल जयंती के बारे में बात करते रहे। ऐसे कर्मठ विधायक को खोकर पार्टी काफी दुखी है। कहा, सपा सरकार में मीराबाई मैदान में कार्यकर्ताओं से बवाल हो गया था। सूचना पर जब वह वहां पहुंचे तो वह अकेले ही कार्यकर्ताओं से भिड़े थे। उन्होंने कहा कि पटेल जयंती पर अहमदाबाद में शौर्य के प्रतीक बल्लभ भाई पटेल की बड़ी मूर्ति का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। उन्होंने इस कार्यक्रम में भाग लेने की बात फोन पर कही थी। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज में पुनर्जन्म की मान्यता है। रामकुमार वर्मा एक बार दुबारा जन्म लेकर हमारे बीच में जरूर आएंगे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे ने कहा कि रामकुमार वर्मा लोकप्रिय नेता थे। उनके स्वर्ग सिधारने की उम्र नहीं थी। वह भाजपा के समर्पित नेता रहे। उन्होंने जनता के कार्यों में सहभागी रहते थे। उन्होंने कहा कि सन 1984 में जब वह खीरी जिले के महामंत्री थे। उस समय वह मुझे पत्र भेजकर कार्यकर्ताओं के बारे में संदर्भ दिया करते थे। उन्होंने अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी श्रद्धांजलि दी। उसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद कलराज मिश्र ने श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि जब वह प्रदेश महामंत्री थे। तब वह वह खीरी में आए और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पद पर कार्य करने वाले रामकुमार वर्मा के घर गए। उनका स्नेह और प्रेम कभी भूलने वाला नहीं है। उन्होंने जिले में ही नहीं पूरे प्रदेश में संगठन को खड़ा करने का काम किया था। समारोह का संचालन श्यामू पांडे ने किया। समारोह की जिम्मेदारी भाजयुमो कार्यकर्ताओं के पास रही।
-----------------------------
बाक्स में
1. देवरिया में रामकुमार वर्मा ने नाम के साथ लगाया था पटेल
कलराज मिश्र ने कहा कि करीब 30 साल पहले देवरिया में पटेल जयंती समारोह में रामकुमार वर्मा आए थे। मुझे बिरादरी से कोई मतलब नहीं था। उस समय वह उनको रामकुमार जी कहकर बुलाते थे। पता चला कि वह वर्मा है तब उनको हमने नाम के पहले पटेल लगाने को कहा। रामकुमार वर्मा ने वहीं पर मंच से नाम के पहले पटेल शब्द लगाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
2. इन लोगों ने भी दी श्रद्धांजलि
समारोह में सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, मंत्री अनुप्रिया पटेल, सांसद कौशल किशोर, प्रभारी मंत्री गुलाब देवी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, विनोद तिवारी, जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, सांसद अजय मिश्र टेनी, रेखा वर्मा, गोला विधायक अरविंद गिरि, लखीमपुर सदर विधायक योगेश वर्मा, पलिया विधायक रोमी साहनी, मोहम्दी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, धौरहरा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी, चीनी मिल प्रदेश संघ अध्यक्ष साधना पांडे ने श्रद्धांजलि दी।
3. गैर दल के नेताओं ने भी की शिरकत
धौरहरा पूर्व सांसद जितिन प्रसाद, जफर अली नकवी आदि ने भी श्रद्धांजलि समारोह में भाग लिया। इस दौरान जितिन प्रसाद ने कहा कि ऐसी दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने परिवार वालों को ढांढस बंधते हुए दुख सहने की हिम्मत दी।
4. हैलीपैड पर पलिया प्रभारी निरीक्षक से भिड़े गोला कार्यकर्ता
हैलीपैड पर पलिया प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला की ड्यूटी लगाई गई थी। वहां पर गोला विधायक अरविंद गिरि अपने कार्यकर्ताओं के साथ जा रहे थे। इसी बीच प्रभारी निरीक्षक ने अन्य कार्यकर्ताओं को रोक लिया। विधायक के हस्तक्षेप के बाद उनको जाने दिया। दो कार्यकर्ता पुलिस की सख्ती के चलते वापस लौट आए।
5. डिप्टी सीएम के जाते ही लग गई जाम
स्थानीय चौराहे पर डिप्टी सीएम के जाते ही वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। जिला पंचायत गेट से पहले उत्तर तरफ एक भाजपा की लगी गाड़ी खड़ी रही, जिससे जाम की स्थिति बनीं रही। जाम को देखते हुए पुलिस ने किसी तरह से जाम खुलवाया।
एलकेएच460
6. भावुक हुए सांसद
डिप्टी सीएम के साथ दूसरे सोफे पर बैठे सांसद अजय मिश्र टेनी अचानक भावुक हो उठे उन्होंने जेब से रुमाल निकालकर अपने आंसू पोंछते हुए अपने को संभाला।
8. मोहम्मदी विधायक ने भेंट की पुरानी यादों की तस्वीर
मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने रामकुमार वर्मा की पत्नी लीलावती को रामकुमार वर्मा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुरानी तस्वीर को समारोह में भेंट किया।
झलकियां
. मंच के पास अधिक भीड़ होने के कारण सामने बैठे कार्यकर्ताओं को कुर्सी पर उठकर खड़ा होना पड़ा।
. मंच की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सीओ सविरत्न गौतम, प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी, सिंगाही इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्र ने गोलाबंदी करके कार्यकर्ताओं को किसी तरह से दूर किया।
. सेल्फी लेने के चक्कर में कई बने पुलिस का कोपभाजन
. डिप्टी सीएम के नास्ते के दौरान कई कार्यकर्ताओं को एसडीएम केशवनाथ और पुलिस ने कमरे के बाहर खदेड़ा।
. पूर्व स्वास्थ्य राज्य मंत्री विनोद तिवारी को मंच पर न बुलाने के कारण उनकी नाराजगी रही चर्चा का विषय।
. श्रद्धांजलि देने के दौरान मंच पर अधिक भीड़ होने पर कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए जिलाध्यक्ष को काफी मेहनत करनी पड़ी।