फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सड़क हादसों में किशोर समेत दो की मौत, दो घायल

सड़क हादसों में किशोर समेत दो की मौत, दो घायल

Sat, 26 May 2018 06:32 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में किशोर समेत दो की मौत, दो घायल
26एलकेएच 301
विज्ञापन



सड़क हादसों में किशोर समेत दो की मौत, दो घायल
मोहम्मदी और पसगवां क्षेत्र में हुए हादसे

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। थाना मोहम्मदी और पसगवां क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अमीरनगर। गांव छतुरी निवासी माजिद बेग ने बताया कि वह शुक्रवार को गन्ना तुलवाने कुंभी चीनी मिल गए थे। शाम को उनका पुत्र 17 वर्षीय मोनिस बेग और ताबिस बेग चीनी मिल गन्ना यार्ड में उसे खाना देकर घर वापस जा रहे थे। मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर बरम बाबा स्थान के पास गन्ना लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करते समय बाइक ट्रैक्टर के अगले पहिए से टकरा गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। दोनों को मोहम्मदी सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने मोनिस बेग की हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में मोनिस बेग ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जंगबहादुरगंज। पसगवां कोतवाली क्षेत्र के गांव लोहलंगड़ा लखनौरिया निवासी 25 वर्षीय दयाशंकर शुक्रवार की रात अपने साथी गांव जितेंद्र के साथ पसगवा मेडिकल स्टोर पर दवा लेने आ रहा था। रात करीब नौ बजे किशुनपुर अजीत के पास शारदा नहर पुल के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल गो गए। घायलों को सीएचसी पसगवां लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दयाशंकर को जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया। घर वाले जब जिला अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने दयाशंकर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक दयाशंकर के पिता राम नाथ की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed