{"_id":"6630063f1fb39a3e0f0c2ffe","slug":"16-month-old-innocent-child-dies-of-pneumonia-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-118959-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: निमोनिया की शिकार 16 माह की मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: निमोनिया की शिकार 16 माह की मासूम की मौत
विज्ञापन
ओयल। जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में रविवार की देर रात सांस लेने में दिक्कत के चलते 16 माह की एक बच्ची की मौत हो गई।
बाल रोग विशेषज्ञ आरके वर्मा ने बताया कि जनपद सीतापुर के चिरकारी टोला बिसवां निवासी सरताज की 16 माह की बच्ची उमैमा को सांस लेने में दिक्कत थी। गंभीर अवस्था में रविवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। भर्ती होने के दो घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में गर्मी के बाद डायरिया से पीड़ित चार बच्चे भर्ती है।
इनमें डेढ़ वर्ष काहा तिवारी पुत्र जितेंद्र तिवारी को डायरिया व उल्टी की शिकायत है। थाना फरधान क्षेत्र निवासी नेहा एक वर्ष पुत्री सरोज को बुखार, उल्टी, दस्त की दिक्कत है। रायगढ़ भीरा निवासी नित्या आठ माह पुत्री सुभाष को बुखार व उल्टी और अकबरपुर तालगांव निवासी दीपांशु डेढ़ वर्ष पुत्र संदीप दस्त से पीड़ित है। अलग-अलग बीमारियों से ग्रसित सात अन्य बच्चे वार्ड में भर्ती कराए गए हैं।