फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   16 children suffering from fever admitted to district hospital

Lakhimpur Kheri News: बुखार से पीड़ित 16 बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती

Tue, 19 Sep 2023 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
16 children suffering from fever admitted to district hospital
बच्चा वार्ड में भर्ती मरीज
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के मेडिकल महिला एवं पुरुष वार्ड में भले ही बुखार के मरीजों की संख्या कम हुई हो, लेकिन बच्चा वार्ड में बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को बुखार की चपेट में आकर 16 बच्चे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। हालत गंभीर होने पर सभी को बच्चा वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। इससे सुबह के समय बच्चा वार्ड फुल हो गया। मंगलवार को अस्पताल पहुंचे बुखार पीड़ित बच्चों में आठ वर्षीय अनिरुद्ध, पांच वर्षीय कार्तिक, पांच वर्षीय अल्फाज व आठ वर्षीय पम्मी हाईग्रेड फीवर से ग्रसित थीं। इन सभी को आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। आईसीयू वार्ड में भर्ती बच्चों की संख्या छह हो गई है। उधर, बच्चा वार्ड में 20 बच्चों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


श्रीनगर विधायक टायफाइड होने पर पहुंचीं जिला अस्पताल

ओयल। बुखार की चपेट में आने के बाद मंगलवार को भाजपा विधायक मंजू त्यागी जिला अस्पताल पहुंचीं। उन्हें तीन दिन से बुखार आ रहा है।
इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कर दिया। प्राइवेट जांच कराने में टायफाइड की पुष्टि हुई। दोपहर तक स्वास्थ्य में सुधार होने पर डॉ. शिखर बाजपेई ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। सीएमएस डॉ. आईके राम चंदानी ने बताया कि विधायक को बुखार के साथ कमजोरी की शिकायत थी। जांच कराने पर टायफाइड की पुष्टि हुई। कुछ देर भर्ती रखने के बाद दवाएं देकर छुट्टी कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed