फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   आवारा पशु को लेकर दो गांव के लोग आए आमने सामने

निर्माणाधीन गोशाला में पशुओं को लाने पर बिगड़ी बात

Thu, 18 Jul 2019 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
आवारा पशु को लेकर दो गांव के लोग आए आमने सामने
महेवागंज। आवारा पशु कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। सदर तहसील क्षेत्र के गौरतारा भानपुर गांव में बुधवार सुबह आवारा पशुओं को लेकर दो गांवों के लोग आमने-सामने आ गए। बात बिगड़ती, इससे पहले पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को समझबुझा कर मामले को शांत कराया दिया।
विज्ञापन

हुआ यूं कि गौरतारा के लोग बुधवार सुबह करीब 30 आवारा पशुओं को हांककर इसी ग्राम पंचायत के लोधनपुरवा गांव के पास बन रहे पशु आश्रय केंद्र में छोड़ने जा रहे थे। यह देख पास के ही मजरा डिंगरपुरवा के लोगों ने इसका विरोध किया। डिंगरपुरवा के लोगों का कहना था कि गोशाला अभी निर्माणाधीन है। ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार ने बताया कि करीब 12 एकड़ में गोशाला का निर्माण हो रहा है। अभी न पिलर लगे हैं और न बैरिकेडिंग की गई है। ऐसे में छुट्टा पशु खेतों को नुकसान पहुचाएंगे, पर कुछ लोग पशुओं को वही छोड़ने पर आमादा थे। इसको लेकर दोनों गांव के लोग आमने-सामने आ गए। बात फैली तो आसपास के गांव से भी ग्रामीणों का हुजूम इकट्ठा हो गया। मारपीट की नौबत आती, इस बीच किसी ने पुलिस प्रशासन को सूचना दे दी। मौके पर सदर तहसीलदार, खीरी थाना प्रभारी निरीक्षक और सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुच गई। भीड़ में शामिल कुछ शरारती युवक निर्माणाधीन गौशाला में जबरन पशु रखने का दबाव बनाने लगे। पुलिस ने समझाने की कोशिश की पर वह मानने को तैयार नहीं दिखे। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगदीश वर्मा मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी पारस नाथ और प्रमुख ने दोनों पक्षों को समझयाबुझाया। तहसीलदार से जल्द गौशाला निर्माण का आश्वासन मिलने पर ग्रामीण शांत हुए और पशु लेकर वापस लौट गए।
विज्ञापन


गौरतारा गांव के लोग तीस आवारा पशु हांककर लोधनपुरवा में बन रहे गोशाला में लाए थे। अभी गोशाला में बैरिकेडिंग नहीं लगी है। फसलों के नुकसान की बात कह डिंगरपुरवा व आसपास के गांव के लोगों ने विरोध किया था। गोशाला का निर्माण अविलंब कराने को कहा गया है। ग्रामीण को समझबुझा कर मामला शांत कराया दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण कुमार सिंह एसडीएम, सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed