{"_id":"5d2f89358ebc3e6cd5066b50","slug":"1563396373870-lakhimpur-news191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागौन कटान मामले में शिक्षक से वसूला 70 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागौन कटान मामले में शिक्षक से वसूला 70 हजार जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममरी। वनरेंज मोहम्मदी महेशपुर की देवीपुर वीट जंगल से सागौन के दो पेड़ काटने के मामले में वन विभाग ने महेशपुर प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक विवेक कुमार वर्मा उर्फ डान से विभागीय अधिनियम के तहत 70 हजार रुपये बतौर जुर्माना वसूल किया हैं। शिक्षक गांव रामदीनपुर हाल पता शाहजहांपुर का निवासी हैं।
रेंजर मोबीन आरिफ ने बताया कि माह मई में देवीपुर वीट के जंगल से सागौन के दो पेड़ काट लिए थेे, जिसकी नौ बोटा लकड़ी 27 मई को विवेक कुमार वर्मा उर्फ डान के रामदीनपुर स्थित गन्ने के खेत से बरामद की गई थी। इस कटान और लकड़ी बरामदगी के केस में जेल गए गांव अयोध्यापुर के आरोपी मोतीलाल ने अपने बयान में लकड़ी शिक्षक की होना स्वीकार किया था। साथ ही अन्य साथियों के नाम पते भी बताए थे। शिक्षक की गिरफ्तारी होने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया था। जिससे वन अधिनियम के तहत 70 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। रेंजर ने यह भी बताया कि पेड़ों के कटान में शामिल कुछ अन्य आरोपियों की तलाश हो रही है। बताया कि शिक्षक से वसूली गई जुर्माने की रकम विभागीय ट्रेजरी में जमा की जाएगी।