{"_id":"5ceac674bdec22077b459137","slug":"15588901501935-lakhimpur-news75","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे की चिंगारी से 35 घर जले, लाखों की संपत्ति राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे की चिंगारी से 35 घर जले, लाखों की संपत्ति राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवर। पुलिस चौकी बरवर क्षेत्र के गांव चोरहा खुरर्मनगर में खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से लगी आग ने 35 घर जला दिए। इसमें लाखों की संपत्ति जलकर राख हो हो गई। आग बुझाने के प्रयास में एक ग्रामीण भी झुलस गया। दो बकरियां भी जिंदा गल गईं।
गांव चोराहा खुर्रमनगर निवासी जागेश्वर के घर की महिलाएं दोपहर खाना बना रहीं थीं। चूल्हे से उठी चिंगारी तेज हवा के चलते छप्पर में पहुंच गई जिससे आग लग गई। घर की महिलाओं और लोगों ने शोर मचाया। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। कुछ ग्रामीण आग को बुझाने का प्रयास करने लगे तो कुछ लोग भीषण आग देखकर अपने घरों का सामान निकालने में जुट गए। फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड जब तक मौके पर पहुंचती, इससे पहले ही आग ने छोटकन्नू, गिरवर, श्रीधर, जागेश्वर, मुनेश्वर, पुत्तूलाल, लाल बहादुर, अशोक, नागराज, कलक्टर, दिनेश, नरेश, निर्दोष, हरीराम, बिंद्राप्रसाद, दयाराम, कप्तान, देशराज, अशोक, रामसिंह, बलवीर, मिश्रीलाल, रामसेवक, शुमा, बेंचे, सुधीर, यदुनंदन, विनोद, जेगी सहित करीब 35 लोगों के घर जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में रामनिवास के घर में रखे 40 हजार रुपये नकद, निरंजन का पंपिग सेट, प्रहलाद का डनलप, बुग्गी और दो बकरियां भी जल गईं। आग बुझाना का प्रयास कर रहे बिंद्रा (53) भी झुलस गए।
नल बिगड़े होने से ग्रामीणों को हुई दिक्कत
गांव चोरहा खुरर्मनगर में करीब छह इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हैं, लेकिन चालू हालत में कोई नहीं हैं। गांव में जब आग लगी तो ग्रामीणों के सामने सबसे अधिक संकट पानी का आ खड़ा हुआ। हालांकि बरवर चेयर पर्सन ने नगर पंचायत के पानी टैंकर भेजे, जिससे ग्रामीणों को आग बुझाने में काफी सहूलियत मिली।
विज्ञापन
आग बुझ गई तब पहुंची फायर ब्रिगेड
आग की सूचना पर तहसीलदार मोहम्मदी विकास धर दुबे और चौकी इंचार्ज बरवर अतुल कुमार मौके पर पहुंच गए, जबकि सूचना के डेढ़ घंटे बाद अग्निशमन दल मौके पर तब पहुंचा जब आधा गांव जलकर राख हो गया। तहसीलदार ने बताया कि आग से क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। पीड़ितों को शीघ्र ही सहायता प्रदान की जाएगी।