फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   डीएम साहब गेहूं रखने को जगह नहीं, टिन शेड खाली करा दीजिए

डीएम साहब गेहूं रखने को जगह नहीं, टिन शेड खाली करा दीजिए

Mon, 27 May 2019 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
डीएम साहब गेहूं रखने को जगह नहीं, टिन शेड खाली करा दीजिए
पलियाकलां। मंडी समिति में बनाए गए दो सरकारी गेहूं क्रय केन्द्रों पर और वेयर हाउस में अनलोडिंग की समस्या के चलते ट्रकों की लंबी कतारें लगी हुईं हैं। वेयर हाउस मैनेजर ने एडीएम को पत्र भेजकर मंडी समिति में टीन शेड को खाली कराने की मांग की है। वहीं एसडीएम ने एक टीन शेड आधा ही खाली कराया था, जिसके बाद उन्होंने मंडी सचिव को टीन शेड खाली कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंडी समिति में स्थित वेयर हाउस के गोदामों में काफी माल भरा हुआ है। जिसके बाद यहां एक गोदाम में खरीदा गया गेहूं लगा दिया गया था। अब यह गोदाम भरने वाला है जिससे दिक्कतें हो रही हैं। गेहूं वेयर हाउस में न उतरने के कारण यहां पर खरीदे गए गेहूं की भारी संख्या में ट्रकों की लाइनें लगी हुई हैं। जिसके कारण तौल भी प्रभावित हो रही है। उधर एसडीएम पूजा यादव ने मंडी समिति में एक टीन शेड को खाली कराने की बात कही थी। जिसके बाद सब्जी आढ़तियों के आधे टीन शेड को खाली कराकर कुछ गेहूं लगाया गया है। लेकिन यह भी नाकाफी साबित हो रहा है और गेहूं लगाने के लिए जगह की आवश्यकता पड़ रही है। इसको लेकर वेयर हाउस मैनेजर मनोज वर्मा ने बताया कि उन्होंने टीन शेड खाली कराने के लिए एडीएम को पत्र भेजा है। साथ ही एसडीएम को भी अवगत कराया है। एसडीएम पूजा यादव ने भी टीन शेड खाली कराने के निर्देश मंडी सचिव को दिए हैं। जब तक टीन शेड खाली नहीं होता है, तब तक अनलोडिंग की समस्या इसी तरह से बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed