फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   घर में सो रहे युवक के लगी गोली, घायल

घर में सो रहे युवक के लगी गोली, घायल

Mon, 27 May 2019 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
घर में सो रहे युवक के लगी गोली, घायल
शारदानगर। सदर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी शारदानगर के गांव पटना में घर में सो रहा एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। गोली उसके बाएं कंधे में लगी है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर वालों ने जमीन की पुरानी रंजिश में पांच-छह लोगों पर घर में घुसकर गोली मारने का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि मौके पर कई ऐसे परिस्थितिजन्य साक्ष्य ऐसे मिले हैं, जिनसे घटना पूरी तरह से संदिग्ध है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती जगदीश अवस्थी (40) ने बताया कि उनका कोतवाली धौरहरा के गांव मूड़ी मूड़ी गंगोलिया निवासी कुछ लोगों से जमीन विवाद को लेकर काफी समय से रंजिश चली आ रही है। शनिवार की रात वह खाना खाने के बाद घर के अंदर सो गए। रात करीब 12 बजे गांव मूड़ी गंगोलिया निवासी उमेश, रामप्रसाद, उमेश तिवारी, वीरेंद्र तिवारी एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ उसके घर घुस आए। आरोप है कि उमेश ने उस पर तमंचे से गोली चला दी, गोली बाएं कंधे में लगने से वह घायल हो गया। अन्य हमलावरों ने भी परिवार वालों को भी मारापीटा। शोरशाराब होने पर आरोपी मौके से भाग निकले। आरोपियों के जाने के बाद उसने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर रात में ही प्रभारी निरीक्षक सदर फतेह सिंह, चौकी इंचार्ज महेश गंगवार और यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने घटना के करीब पौन घंटे बाद मुख्य आरोपी के घर पर छापा मारा तो वह सोता हुआ मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घायल के भाई रमाकांत अवस्थी ने आरोपियों को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन


जैसे ही सूचना मिली मैं रात में ही गांव पहुंच गया था। घायल के बाएं कंधे पर गोली लगी है, जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिस पर गोली चलाने का आरोप है। उसके घर घटना के करीब आधे घंटे बाद ही दबिश दी थी तो वह बच्चों के साथ सोता हुआ मिला है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पूरी घटना संदिग्ध है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फतेह सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed