फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों की सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश

महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों की सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश

Tue, 26 Feb 2019 12:02 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों की सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश
संपूर्णानगर (लखीमपुर खीरी)। महाशिवरात्रि पर इलाके के एक मंदिर पर बम ब्लास्ट हो सकता है। एसएसबी बटालियन पीलीभीत के पत्र के बाद खीरी पुलिस में हड़कंप है। एसपी पूनम ने एलआईयू, क्राइम ब्रांच सहित शिव मंदिरों के आसपास निगहबानी के निर्देश दिए हैं। साथ ही एसएसबी अधिकारी ने दो लोगों को ब्लास्ट करने की योजना बनाने की बात करते सुना तो उन्हें तत्काल पकड़ा क्यों नहीं? इस पहलू पर भी पुलिस जांच करेगी और संबंधित अधिकारी का बयान भी लेगी। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम और स्थानीय अभिसूचना इकाई को भी सीमा पर लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खजुरिया में क्रेशर मार्ग पर प्राचीन शिव मंदिर है, जहां महाशिवरात्रि पर विशाल मेला लगता है, जिसमें नेपाली नागरिकों की भी भारी भीड़ रहती है। उधर एसएसबी ने एक पत्र एसपी पूनम को भेजा है। पत्र में कहा गया है कि दो नेपाली युवक नेपाल में ही ढाबे पर आपस में बात कर रहे थे कि खजुरिया के शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर ब्लास्ट करने के लिए उनको पैसे मिलने वाले हैं। इस बातचीत को एक अधिकारी ने सुना है। सोमवार को पत्र मिलने के बाद एसपी ने सतर्कता बढ़ा दी है। एसएसबी भी सतर्क हो गई है। एसपी के आदेश पर सोमवार को क्राइम ब्रांच और स्थानीय अभिसूचना इकाई की टीम मौके पर भेजी गई। टीम ने संपूर्णानगर पुलिस के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। सीमा पर लगी सभी जांच एजेंसियां भी सतर्क होकर पड़ताल में जुट गई हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि बॉर्डर पर नेपालियों में शिवरात्रि के पर्व पर मंदिर में ब्लास्ट की बात करते होने की सूचना एसपी से मिली है, जिसके बाद बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


हर पहलू पर जांच कर रही पुलिस
एसपी एसपी पूनम का कहना है कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। एसएसबी के अधिकारी का भी बयान लिया जाएगा। फिलहाल जिले भर के सभी मंदिरों की सुरक्षा करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही एलआईयू को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed