{"_id":"5bffe22dbdec22416071156e","slug":"151543496237-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा में समाया बगहा गांव के मॉडल तालाब का गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा में समाया बगहा गांव के मॉडल तालाब का गेट
Updated Thu, 29 Nov 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आबादी वाले इलाके में घाघरा नदी ने शुरू किया कटान
धौरहरा। बरसात के बाद घाघरा नदी ने कटान कम किया था लेकिन अब फिर यह सिलसिला शुरू हो गया है। नदी कटान करते हुए आबादी के निकट पहुंच चुकी है। बगहा गांव के मॉडल तालाब के गेट को भी अपनी गिरफ्त में लेते हुए आगे बढ़ रही है। करीब पंद्रह दिन से कटान का सिलसिला तेज हो गया है।
रामनगर बगहा और गुलरिया तालुके अमेठी की करीब तीन सौ बीघा जमीन फसलों सहित नदी में समा चुकी है। आबादी वाले इलाके में कटान तेज होने से लोग दहशत में हैं। कई लोगों ने गांव भी छोड़ना शुरू कर दिया है। इससे पहले वे अपने अपने घरों पर भी हथौड़ा चला रहे हैं। दूसरी तरफ नदी के कटान को लेकर स्थानीय प्रशासन के अफसर गंभीर नहीं है। बचाव और राहत के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। इस संबंध में एसडीएम आशीष कुमार मिश्र ने बताया बचाव कार्य धीमी गति से चल रहा है। तेज कटान देख कर बाढ़ खंड विभाग को पत्र लिख कर काम में तेजी लाने को कहा गया है।
विज्ञापन
कैलाशपुरी बैराज का पानी ला रहा तबाही
धौरहरा। घाघरा नदी में पानी कम था लेकिन बनबसा बैराज के पानी को कैलाशपुरी बैराज से अचानक रिलीज करना नदी की कटान की वजह बन रहा है। सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष आशुतोष तिवारी कहते है कि नहरों की सफई की वजह से कैलाश पुरी बैराज से पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। इसकी वजह से नदी में पानी बढ़ रहा है साथ ही कटान भी हो रहा है। उन्होंने बताया कि मौके पर वह गए थे। बचाव कार्य भी जारी है।
विज्ञापन