फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पंचायत में सिपाही की अभद्रता पर भड़के लोग, दौड़ाया

पंचायत में सिपाही की अभद्रता पर भड़के लोग, दौड़ाया

Tue, 20 Nov 2018 07:23 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
पंचायत में सिपाही की अभद्रता पर भड़के लोग, दौड़ाया

विज्ञापन
पंचायत में सिपाही की अभद्रता पर भड़के लोग, दौड़ाया
इससे पहले सिपाही के साथ घर पहुंचे युवक को पीटा
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

अमर उजाला ब्यूरो
खीरी टाउन। थाना खीरी क्षेत्र के गांव सरखनपुर में ईंट भट्ठों पर काम करने वालों ने मंगलवार सुबह सिपाही के साथ आए एक युवक की पिटाई कर दी। ग्राम प्रधान ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराने का प्रयास किया तो सिपाही भड़क उठा। आरोप है कि सिपाही के गाली देने से नाराज लोगों ने उसे दौड़ा लिया। किसी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है।

सरखनपुर ग्राम के कुछ परिवार नेपाल में भट्ठे पर ईट पाथने का काम करते हैं। किसी कारण वश वो लोग इस बार काम करने नहीं जाना चाहते हैं। ईंट भट्ठे पर भेजने वाले ठेकेदार के कुछ रुपये मजदूरों पर निकल रहे थे, जिसकी शिकायत ठेकेदार ने पुलिस चौकी पर दी थी। इस पर चौकी का एक सिपाही एक अन्य युवक के साथ गांव निवासी मखौल खान और हबीब खान के घर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए रुपये की मांग की। इससे लोग भड़क गए। ग्रामीणों ने सिपाही के साथ आए कथित युवक की पिटाई कर दी। गांववालों ने मौजूदा प्रधान से शिकायत की। इस पर ग्राम प्रधान ने सभी को गांव स्थित अपनी दुकान पर बुलाकर फैसला कर दिया। ठेकेदार के रुपये दिलवाने को समय दिया गया। इससे मौजूद सिपाही भड़क उठा। सिपाही की बदसलूकी से नाराज महिलाओं ने सिपाही को दौड़ा लिया। महिलाएं सिपाही पर रुपये मांगने का आरोप लगा रहीं थीं। किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। आदेश मिलते ही दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विपिन कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed