{"_id":"5b0eade34f1c1b996e8b58c3","slug":"151527688675-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्रकैद की सजा के पांचवे दिन कैदी की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्रकैद की सजा के पांचवे दिन कैदी की हुई मौत
Updated Wed, 30 May 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उम्रकैद की सजा के पांचवें दिन कैदी की हुई मौत
हत्या के मामले में 26 मई को सुनाई गई थी 11 लोगों को उम्रकैद
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। जिला कारागार में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। उसे हत्या के मामले में 26 मई 2018 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, जिसमें उसके चार बेटे और एक पोता भी उम्रकैद की सजा काट रहा है।
धौरहरा थाना क्षेत्र के ग्राम मटेहनी के मजरा चमारनपुरवा में 29 मार्च 2002 को हुए हत्याकांड और जानलेवा हमले के मामले में 89 वर्षीय रामविलास समेत 11 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। उस वक्त भी बीमारी की हालत में एंबुलेंस से रामविलास को कोर्ट में हाजिर किया गया था। सजा सुनाए जाने के बाद उसे जेल में कुछ घंटो के लिए दाखिल किया गया, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को इलाज के दौरान रामविलास ने दम तोड़ दिया। मृतक कैदी के परिवार वाले उसकी उम्र 100 वर्ष होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन जिला कारागार में रिकार्ड में उसकी उम्र 89 वर्ष ही दर्ज है। जेल अधीक्षक रंगबहादुर पटेल ने बताया कि मृतक के चारों पुत्र और एक पोता उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दे दी गई है।