फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बंजरिया गांव में किसान पर बाघिन का हमला, घायल

बंजरिया गांव में किसान पर बाघिन का हमला, घायल

Sat, 03 Mar 2018 07:12 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
बंजरिया गांव में किसान पर बाघिन का हमला, घायल
लीड
विज्ञापन


03 एलकेएच 11, 12
बंजरिया गांव में किसान पर
बाघिन का हमला, घायल
शावकों के साथ गन्ने के खेतों में भटक रही बाघिन
- वन विभाग और थाना सिंगाही की पुलिस कर रही बाघिन की निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
तिकुनिया।
पिछले दो दिनों से अपने शावकों के साथ क्षेत्र में भटक रही बाघिन ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन की बेलरायां रेंज के अंतर्गत बंजरिया गांव में बरसीम काट रहे किसान यादविंदर सिंह पर हमला कर उसे घायल कर दिया। किसान पर हमला करने के बाद बाघिन गन्ने के खेत में छिप गई। घायल यादवेंद्र का इलाज तिकुनिया अस्पताल में कराया गया। घटना की सूचना पाकर वन विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बाघिन की निगरानी शुरू कर दी। बाघिन की दहशत से किसान खेतों में काम करने के लिए नहीं जा पा रहे हैं।
पिछले दो दिनों से अपने शावकों के साथ तिकुनिया, बेलरायां, सिंगाही इलाके में भटकर रही बाघिन ने शुक्रवार को पहली बार एक किसान पर हमला कर उसे घायल कर दिया। बंजरिया गांव निवासी 45 वर्षीय यादविंदर सिंह पर बाघिन ने हमला उस समय किया जब वह अपने खेत में बरसीम काट रहा था। यादविंदर सिंह पर पंजे लगने से सिर में गहरी चोट आई है। यादविंदर के चीखने चिल्लाने पर बाघिन उसे छोड़कर पास के गन्ने के खेतों में छिप गई। घायल यादविंदर को इलाज के तिकुनिया अस्पताल में ले जाया गया जहां वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घटना की सूचना उत्तर निघासन बेलरायां रेंज के वन क्षेत्राधिकारी एमएन सिंह, सिंगाही थाना पुलिस और यूपी 100 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और बाघिन की निगरानी शुरू कर दी है। किसान पर हमला करने के बाद बेनीपुर गांव के निकट स्थित अशोक शर्मा के भट्ठे के निकट बाघिन की चहलकदमी जारी है। बाघिन की दहशत से किसानों ने खेतों में काम करने जाना बंद कर दिया है। हालांकि मौके पर वन विभाग और थाना सिंगाही की पुलिस बाघिन की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले गुरुवार को तिकुनिया कस्बे में परसराम अग्रवाल पेट्रोल पंप के सामने शाम करीब 6.00 बजे जीत सिंह अपने खेत में बरसीम काट रहा था तभी उसे खेत में बाघिन दिखाई पड़ी। बाघिन के साथ उसके दो शावक भी थे। बाघिन को देखते ही जीत सिंह ने शोर मचा दिया और अपनी जान बचाकर भागा। साथ ही इसकी सूचना उत्तर निघासन वन रेंज बेलरायां को दे दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीमों ने बाघिन की निगरानी शुरू कर दी। इसके बाद शुक्रवार शाम करीब 4.00 बजे यहां से तीन किलोमीटर दूर बंजरिया फार्म में गन्ने के खेत के निकट बरसीम काट रहे किसान यादविंदर सिंह पर हमला कर उसे घायल कर दिया।

शनिवार को भी वन विभाग के कौशल किशोर, वन दरोगा किशन कश्यप, बशीर अहमद खेत में बाघिन की लोकेशन लेते रहे और लोगों को उस रास्ते से गुजरने को रोकते रहे इस बीच शनिवार को सुबह 8.00 बजे बंजरिया से पांच किलोमीटर दूर ग्राम बेनीपुरवा के निकट अशोक शर्मा भट्ठा के पास अपने शावकों के साथ बाघिन को देखा गया, जहां बाघिन की खोज जारी है। इस बाबत बैलरया रेंज के रेंजर एमएन सिंह ने बताया बाघिन अपने शावकों को बचाने के लिए चार महीने तक जंगल के बाहर रहती है। शावकों की सुरक्षा के लिए बाघिन लगातार स्थान बदल रही है। बाघिन खुद ही जंगल में चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed