{"_id":"5a8070a34f1c1b8f268b9573","slug":"151518366883-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस का निर्माण कराकर शुरू कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेस्ट हाउस का निर्माण कराकर शुरू कराएं
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
अंतरराष्ट्रीय बर्ड फेस्टिवल में मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने प्रमुख सचिव पर्यटन को पत्र भेजकर निर्माणाधीन गेस्ट हाउस को शीघ्र पूर्ण कराकर चालू कराने को कहा है। डीएम ने यह भी लिखा है कि इसके अधूरे निर्माण के कारण यह बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो रही है, जिससे लाखों का नुकसान हो रहा है।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बर्ड फेस्टिवल के उद्घाटन के लिए आए तो हवाई पट्टी से कार्यक्रम में जाते समय रास्ते में पर्यटन विभाग का निर्माणाधीन गेस्ट हाउस देखा। निर्माण पूरा न होने के कारण उसमें झाड़ झंखाड़ और बिल्डिंग की दुर्दशा पर वह हैरान रह गए। यह बात उस समय सामने आई जब मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के मंच से पर्यटन विभाग की अनदेखी और जिला प्रशासन के अधिकारियों की लापरवाही पर चिंता जता दी थी। मुख्यमंत्री ने मंच से खुले तौर पर तो कुछ भी नहीं कहा, लेकिन उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि गेस्ट हाउस का निर्माण पूरा कराया जाए। उधर, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने रविवार को पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेज दिया, जिसमें उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मामले की जांच कराई गई, जिसमें पाया गया कि दुधवा टाइगर रिजर्व में आने वाले सैलानियों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग की मांग पर जिला प्रशासन ने तहसील पलिया की ग्राम पंचायत फरसहिया की भूमि को गेस्ट हाउस बनाने को नि:शुल्क आवंटित की थी। पर्यटन विभाग ने गेस्ट हाउस निर्माण के लिए 2014 में पांच करोड़ रुपये की धनराशि दी। जिस पर राजकीय निर्माण निगम ने कार्य शुरू किया। पर्यटन विभाग ने एक हाल और एक बेसमेंट का अतिरिक्त निर्माण करा दिया, जिससे धन की कमी आड़े आ गई थी।
वर्ष 2015 में गेस्ट हाउस के पूर्वी और पश्चिमी भाग का निर्माण पूरा हो गया, जिसमें 16 कमरे, एक हाल, किचन, लैट्रीन, बाथरूम आदि का निर्माण कराया गया, लेकिन अतिरिक्त धन न मिलने के कारण फिनिशिंग आदि का कार्य पूर्ण नहीं हो सका। निर्माण कार्य ठप होने के कारण भवन की खिड़कियां और शीशे टूट रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि गेस्ट हाउस का निर्माण तत्काल पूर्ण कराकर इसे क्रियाशील करने के निर्देश अपने स्तर से दें ताकि भवन को क्षतिग्रस्त होने से बचाया जा सके और लाखों के राजस्व का नुकसान न होने पाए। डीएम ने पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, पर्यटन विभाग के प्रबंध निदेशक और कार्यदायी संस्था को भी भेजी है।