{"_id":"5a7146734f1c1b93268b76b1","slug":"151517373043-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिफ्टिंग के चलते तीन दिन तक बंद रहेगी ओटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिफ्टिंग के चलते तीन दिन तक बंद रहेगी ओटी
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिफ्टिंग के चलते तीन
दिन तक बंद रहेगी ओटी
जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में शुरू हुआ शिफ्टिंग का कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
जिला अस्पताल के ऑपरेशन रूम (ओटी) को नई बिल्डिंग में शिफ्ट करने का काम मंगलवार से शुरू हो गया। इससे अब तीन दिनों तक आपरेशन नहीं हो सकेंगे। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने सामान्य ऑपरेशन की व्यवस्था नेत्र विभाग में की है, लेकिन गंभीर मरीजों के ऑपरेशन तीन दिन बाद ही शुरू हो सकेंगे।
जिला अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. संतोष मिश्रा ने बताया कि नई बिल्डिंग हैंडओवर होने के बाद ओपीडी, इमरजेंसी को उसमें शिफ्ट कर दिया गया है। अब ऑपरेशन रूम को भी उसी में शिफ्ट किया जाना है, जिसकी तैयारी मंगलवार से शुरू हो गई। बुधवार से विधिवत शिफ्टिंग का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके चलते तीन दिन मरीजों के ऑपरेशन नहीं हो सकेंगे। हालांकि सामान्य ऑपरेशन करने का इंतजाम नेत्र विभाग में किया गया है, लेकिन गंभीर ऑपरेशन नहीं हो सकेंगे। मंगलवार को भी मरीजों के ऑपरेशन नहीं हो सके, जिससे ऑपरेशन के लिए आने वाले मरीजों को वापस लौटना पड़ा।