फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सीबीआई टीम ने सीएचसी पर जाकर खंगाले दस्तावेज

सीबीआई टीम ने सीएचसी पर जाकर खंगाले दस्तावेज

Tue, 19 Sep 2017 10:20 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई टीम ने सीएचसी पर जाकर खंगाले दस्तावेज
सीबीआई ने सीएचसी पर
विज्ञापन

जाकर खंगाले दस्तावेज
- पहले दिन चार सीएचसी का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
मंगलवार को जिले में आई सीबीआई टीम ने चार सीएचसी पर 2005 से लेकर 2007 तक सीएचसी पर भेजी गई दवाओं आदि के दस्तावेज तलब किए और उनका बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद टीम ने सीएचसी पर भी जाकर उस दौरान भेजी गई दवाओं के रिजस्टर भी खंगाले।

सीबीआई मुख्यालय देहरादून से मंगलवार की सुबह सीएमओ कार्यालय पहुंचे सीबीआई के एलएच नेगी एवं प्रेम प्रकाश ने एनआरएचएम कार्यालय में 2005 व 2007 के मध्य सीएचसी पीएचसी पर भेजी गई दवाओं के दस्तावेज खंगाले। इसके बाद टीम एनआरएचएम बाबू बालकराम के साथ सीएचसी बेहजम, पसगंवा, मोहम्मदी और गोला पहुंची। वहां पर टीम ने उस दौरान सीएचसी, पीएचसी पर भेजी गई दवाओं आदि के रजिस्टर चेक किए। साथ ही क्षेत्र की एएनएम से भी दवाओं व बजट के बारे में पूछताछ की। टीम अभी कुछ दिन रुककर अन्य सीएचसी पीएचसपी पर जाकर एवं उस दौरान जिले में तैनात रहे सीएमएस से भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


सीबीआई के अधिकारी आए हैं, जिन्होंने मंगलवार को गोला, बेहजम, पसगवां और मोहम्मदी सीएचसी पर जाकर दस्तावेज चेक किए हैं।
- डॉ. जावेद अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed