फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अवैध कब्जा हटाने को अनशन पर बैठे ग्रामीण

अवैध कब्जा हटाने को अनशन पर बैठे ग्रामीण

Mon, 11 Sep 2017 11:24 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जा हटाने को अनशन पर बैठे ग्रामीण
अवैध कब्जा हटाने को अनशन पर बैठे ग्रामीण - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन

भारतीय ग्रामीण विकास सोसाइटी ने भू-माफिया के कब्जे से सरकारी भूमि खलिहान, तालाब, ऊसर, मरघट, देवस्थान आदि की भूमि खाली कराने के लिए अनशन शुरू कर दिया है।

सोसाइटी के जिलाध्यक्ष महेशचंद वर्मा एडवोकेट की अगुवाई में ग्राम पंचायत शीतलपुर के ग्राम कोठी गनेशपुर स्थित रामरत्न शास्त्री महाविद्यालय के पास शुरू हुए क्रमिक अनशन पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि ग्राम पंचायत में सरकारी जमीन पर दबंग भू-माफिया कब्जा किए हैं। तहसील और प्रशासनिक अधिकारियों को प्रार्थनापत्र देने और तहसील अधिकारियों द्वारा चेतावनी देने के बाद भी सरकारी जमीन खाली नहीं हुई है, जिससे आहत होकर अनशन शुरू किया गया। इस मौके पर अखिलेश मिश्र, विकास शुक्ला, ओमकार पटेल, मनोहरलाल, रामप्रसाद वर्मा, शोभित वर्मा, प्रेमवती, सरस्वती, राजेश्वरी, मूरत देवी, रामकली, विद्यावती, चमेली, ऊषा देवी, मीना, मुन्नी सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed