{"_id":"6aef64e6c7352d10eb09ce47","slug":"151-lost-mobile-phones-found-will-be-returned-to-owners-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-189346-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गुम हुए 151 मोबाइल फोन मिले, मालिकों को लाैटाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गुम हुए 151 मोबाइल फोन मिले, मालिकों को लाैटाए जाएंगे
Sat, 07 Nov 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
बरामद मोबाइल फोन। संवाद
लखीमपुर। जिले में अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 151 मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 32 लाख रुपये है। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए जाएंगे। मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरों पर पुलिस की कार्रवाई से मुस्कान लौट आई है।
एसपी ने बताया कि मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। एएसपी पश्चिमी और सीओ अपराध के निर्देशन में सर्विलांस सेल व साइबर थाने की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने आधुनिक तकनीक और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से गुम हुए मोबाइल ट्रेस किए।
पुलिस के मुताबिक, जिले के विभिन्न थानों, शिकायत प्रकोष्ठ खीरी और भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल गुम होने की शिकायतें दर्ज थीं। इनके आधार पर टीम ने मोबाइल के आईएमईआई नंबर ट्रेस कर लोकेशन का पता लगाया।
विज्ञापन
लगातार तकनीकी निगरानी के बाद टीम ने लखीमपुर खीरी के अलावा सीतापुर, बहराइच और आसपास के क्षेत्रों से कुल 151 मोबाइल बरामद किए। इनकी अनुमानित कीमत करीब 32 लाख रुपये बताई गई है।