फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   15 kg of laddus and 10 kg of gulab jamuns were found to be spoiled

Lakhimpur Kheri News: 15 किलो लड्डू व 10 किलो गुलाब जामुन खराब मिले

Wed, 15 Oct 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 15 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
15 kg of laddus and 10 kg of gulab jamuns were found to be spoiled
निघासन में मिठाई की दुकान से सैंपल लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। स्रोत : खाद्य विभाग
लखीमपुर खीरी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बुधवार को अलग-अलग प्रतिष्ठानों की जांच की, जिसमें लड्डू, गुलाब जामुन व खराब पेटीज मिली। अफसरों ने खराब खाद्य पदार्थों को नष्ट कराते हुए सैंपल भरे। पेटीज की बिक्री को अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दिया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य ब्रजेंद्र शर्मा ने बताया कि शहर के फन सिनेमा की कैंटीन की शिकायत मिली थी कि पेटीज में फंगस है। मामले की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार सिंह को भेजा। कैंटीन से पेटीज का सर्विलांस नमूना लेते हुए 16 पीस खराब पेटीज मूल्य 800 को नष्ट कराया। साथ ही अग्रिम आदेशों तक पेटीज की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई। मामले में नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

इधर, फन सिनेमा की महिला मैनेजर ने बताया कि बुधवार को टीम ने जांच किया तो सब ठीक मिला। कोई कमी नहीं है। खाद्य आयुक्त खाद्य ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी नत्थूलाल कुशवाहा, रामजी शुक्ला और अभिषेक कुमार ने निघासन कस्बे की कई मिठाईयों की दुकानों पर जांच की। एक दुकान पर 15 किलो लड्डू और 10 किलो गुलाब जामुन खराब मिलने पर नष्ट कराया। साथ ही कई नमूने जांच के लिए भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed