{"_id":"66b27809044cfc888b0f3db4","slug":"15-centers-created-for-police-examination-department-busy-in-preparations-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-126480-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पुलिस परीक्षा के लिए बनाए 15 केंद्र, तैयारियों में जुटा महकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पुलिस परीक्षा के लिए बनाए 15 केंद्र, तैयारियों में जुटा महकमा
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पुलिस परीक्षा कराने के लिए जिले में 15 केंद्र बनाए गए हैं। 23, 24, 25 व 30, 31 अगस्त को परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। विभाग तैयारियों में जुटा है। परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हाे, इसके लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
कांस्टेबल के पदों पर पुलिस परीक्षा संपन्न कराने के लिए शहर के 15 इंटर कॉलेजों को केंद्र बनाया है। वहां की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं। डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज, आदर्श जनता इंटर कॉलेज देवकली, आर्यकन्या इंटर कॉलेज, धर्मसभा इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्टिक कॉलेज, राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज, गुरुनानक इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, कृषक समाज इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज, पीके इंटर कॉलेज, युवराज दत्त महाविद्यालय, जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज कालाआम को सेंटर बनाया है।
परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से पूर्व ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जाएंगे। कोई भी परीक्षार्थी किसी भी तरह की इलेक्ट्रानिक डिवाइस लेकर नहीं जाएगा। तलाशी भी ली जाएगी। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाएगी। सौ मीटर के दायरे में जैमर भी लगाया जाएगा। केंद्रों की जानकारी बोर्ड को भेज दी गई है। परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है। बोर्ड से निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।