फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   25 दिसंबर तक जिला बन जाएगा ‘सौभाग्यशाली’

25 दिसंबर तक जिला बन जाएगा ‘सौभाग्यशाली’

Tue, 04 Dec 2018 05:19 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
25 दिसंबर तक जिला बन जाएगा ‘सौभाग्यशाली’
 केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर अर्थात सौभाग्य योजना के तहत 25 दिसंबर तक जिले के सभी गांवों और मजरों को विद्युतीकृत करने का लक्ष्य पूरा करने में पॉवर कारपोरेशन के अधिकारी जोरशोर से जुटे हुए हैं। अधिकारी निर्धारित समय सीमा में जिले के सभी पात्र परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देकर खीरी को सौभाग्यशाली जिला घोषित करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

पॉवर कारपोरेशन अब तक जिले में एक लाख पांच हजार लोगों को सौभाग्य योजना के तहत मुफ्त कनेक्शन दे चुका है। 40 हजार बिजली कनेक्शन अभी और दिए जाने हैं। इसके बाद भी बिजली कनेक्शन से वंचित रहे लोगों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। पॉवर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता आरडी यादव ने बताया कि इच्छुक परिवारों को 25 दिसंबर तक मुफ्त कनेक्शन देकर जिले को संतृप्त करने के साथ ही जिले को सौभाग्यशाली जिला घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता आरडी यादव ने कहा कि अभी तक जिन पात्र परिवारों को सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन प्राप्त नहीं हो पाया है या कोई मजरा विद्युतीकरण से छूट गया है, तो तत्काल अपने निकटम विद्युत कार्यालय या उपकेंद्र पर संपर्क कर सकता है। इस योजना के तहत उस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बिजली कनेक्शन या वंचित गांव का विद्युतीकरण किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने जन सहयोग की अपेक्षा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस संबंध में निकटतम विद्युत कार्यालय या उपकेंद्र के अलावा सीधे अधीक्षण अभियंता के मोबाइल नंबर 9415901439 अथवा टोल फ्री नंबर 1912 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed