{"_id":"5aba5a084f1c1b264e8b48b3","slug":"141522162184-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरवहिया के बाद सिंगाही के नौरंगाबाद जंगल पहुंची बाघिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरवहिया के बाद सिंगाही के नौरंगाबाद जंगल पहुंची बाघिन
Updated Tue, 27 Mar 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरवहिया से सिंगाही के
नौरंगाबाद पहुंची बाघिन
जंगल में एक गाय को किया घायल
- वन विभाग क्षेत्र में बाघ और बाघिन दोनों के होने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
निघासन-सिंगाही।
निघासन के गांव खरवहिया नंबर दो के बाद बाघिन सिंगाही के नौरंगाबाद स्थित टापर जंगल पहुंच गई है। वहां जंगल में घास चर रही एक गाय पर हमला बोलकर उसे घायल कर दिया। चरवाहों के शोर मचाने पर बाघिन ने गाय को छोड़ा। वन विभाग क्षेत्र में बाघ और बाघिन दोनों के होने की आशंका जता रहा है।
गांव नौरंगाबाद निवासी रोशन यादव, रमेश, श्रीकेशन, कमलेश अपने मवेशियों को चराने टापर जंगल के किनारे खेतों को लेकर गए थे। मवेशी चरते हुए जंगल के अंदर पहुंच गए। इसी बीच बाघिन ने एक गाय पर हमला बोल दिया। बाघिन को देखकर अन्य मवेशी चिल्लाकर भागे। सभी चरवाहे मवेशियों को भागते हुए देखकर उनके पास गए। इसी बीच भाग रही एक गाय के पीछे बाघिन ने पंजा मार कर घायल कर दिया। चरवाहों के शोर मचाने पर बाघिन जंगल में जा छिपी।
निघासन क्षेत्र में सोमवार शाम करीब सात बजे बाघिन रौलीपुरवा के बाद गांव खरवहिया में देखी गई। खरवहिया निवासी केशवराम ने बताया कि वह खेत में बरसीम काट रहे थे, इसी बीच बाघिन सड़क पार करते हुए निकली। बाघिन को देखकर वह डर गया। वह शोर मचाते हुए गांव की ओर भागे। गांव वाले ट्रैक्टर, लाठी डंडा आदि लेकर आए तो बाघिन गेहूं के खेत से निकलकर नहर की ओर चली गई।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वाचर राममूर्ति अपनी बाइक से बथुआ जंगल के टापर पुरवा की ओर जंगल की देखरेख करने जा रहा था। इसी बीच सामने से बाघिन को निकलते देखकर वह डर गया और बाइक छोड़कर भाग निकला। उसने गांव जाकर लोगों को बताया। ग्रामीणों के साथ वह जंगल पहुंचा और अपनी बाइक लेकर आया। बतादें कि निघासन कस्बे के झंडी रोड पर रविवार की शाम बाघिन को गन्नें के खेत में देखा गया था। उसके बाद इसी रात बाघिन रौली पुरवा में दिखी थी।
बाघिन के अलावा एक बाघ के होने की आशंका है, लेकिन अब तक दो अलग-अलग स्थानों पर एक साथ बाघ और बाघिन को नहीं देखा गया है, इसलिए कुछ कहा नहीं जा सकता है।
- पलटूराम राना, रेंजर, लुधौरी रेंज