{"_id":"5a452d614f1c1b8b688bb0bc","slug":"141514483041-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से कई घंटे रही शहर की बती गुल, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से कई घंटे रही शहर की बती गुल, लोग हुए परेशान
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
electricity
लखीमपुर खीरी। शहर की बिजली आपूर्ति गुरुवार की सुबह 10 बजे से ठप हो गई, जिसकी सूचना पहले से बिजली अधिकारियों ने नहीं दी थी। शाम तक बिजली गायब रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब छह घंटे की कटौती के बाद बिजली बहाल हो सकी। तब जाकर लोगों को राहत मिली।
बिजली विभाग के अधिकारियों ने इस संबंध में कोई सूचना पहले से नहीं दी थी, जबकि कुछ दिन पहले ही छाउछ उपकेंद्र में बसबार की रिपेयरिंग कराने का निर्णय लिया जा चुका था। इसके तहत ही गुरुवार को बसबार की मरम्मत की गई। अघोषित कटौती से व्यापारियों और सरकारी दफ्तरों का कामकाज कई घंटे तक प्रभावित रहा। एसडीओ हरिओम ने बताया कि बसबार में तकनीकी खराबी आने की संभावना थी, जिससे समय रहते सही कराया जाना आवश्यक था। ट्रांसमिशन वालों ने गुरुवार को इसकी मरम्मत की, जिसके चलते छाउछ उपकेंद्र से सप्लाई कुछ घंटे के लिए बाधित रही।