फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   परवान नहीं चढ़ सकी शौचालय बनाने की योजना

परवान नहीं चढ़ सकी शौचालय बनाने की योजना

Fri, 29 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
परवान नहीं चढ़ सकी शौचालय बनाने की योजना
तिकुनियां खीरी। क्षेत्र के गांवों में स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम अधिकारियों की लापरवाही के कारण अभी तक परवान नहीं चढ़ सकी है। गांव के लोग स्वच्छ शौचालय को तरस रहे हैं। अफसरों की अनदेखी के कारण गांवों में स्वच्छ भारत मिशन का सपना कामयाब होता दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन की रूपरेखा तैयार कर सफाई अभियान चलाया था। खीरी जिले में पिछले साल अप्रैल माह में करीब ढाई सौ युवाओं को खुले में शौच जाने से रोकने और लोगों को शौचालय बनवाने की प्रेरणा देने का प्रशिक्षण दिलाया गया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता खुद डीएम ने की थी। प्रशिक्षण के बाद युवाओं ने शौचालय बनवाने और खुले में शौच जाने से रोकने की प्रेरणा गांवों में जाकर दी, लेकिन यह योजना अफसरों की लापरवाही के भेंट चढ़ गई। जब गांव के लोग इस बाबत ग्राम प्रधान के पास पहुंचे तो बताया गया कि अभी योजना यहां नहीं आई है। तहसील निघासन के ग्राम पंचायत निबौरिया के ग्राम प्रधान रामदुलारे वर्मा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत अभी उनके यहां शौचालय बनाने का कोई आदेश नहीं आया है। ग्राम पंचायत उमरा के प्रधान रामकुमार यादव ने बताया स्वच्छ भारत मिशन के तहत के ब्लॉक निघासन से पांच महीने पहले एक टीम गांव आई थी, जिसमें ग्रामीणों को खुले में शौच न करने की हिदायत दी थी। जल्दी ही हर घर में ब्लॉक की ओर से शौचालय बनाए जाने की बात कही थी, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। सिन्हौना, खमरिया, जसनगर, सिसवारी, कोल्हौरी, दरेहटी, सूरतनगर सहित कई गांव के लोग शौचालय न बनने से खुले में शौच जाने को विवश है।
विज्ञापन



पूरा जिला अभी ओडीएफ घोषित नहीं हुआ है। पहले चरण में ब्लॉक की 12 ग्राम पंचायतें ओडीएफ में चयनित हुई हैं। दूसरे चरण में सभी ग्राम पंचायतें घोषित होंगी। इसके बाद ही सभी ग्राम पंचायतों में शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक वर्मा, खंड विकास अधिकारी ब्लॉक निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed