फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   आईजी ने मतदान स्थलों का लिया जायजा

आईजी ने मतदान स्थलों का लिया जायजा

Fri, 17 Nov 2017 10:34 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
आईजी ने मतदान स्थलों का लिया जायजा

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
नगर निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को लखनऊ जोन के आईजी जयनरायन सिंह जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी-सीओ के साथ बैठकर कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। आईजी ने मतदान स्थलों का भी निरीक्षण किया।

आईजी जोन जयनरायन सिंह शुक्रवार की शाम करीब चार बजे पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने एसपी डॉ. एस चन्नप्पा, एएसपी घनश्याम चौरसिया और सभी सीओ के साथ पुलिस लाइन सभागार में बैठक ली। इस दौरान उन्होंने नगर निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश दिए। आईजी ने कहा कि चुनाव में किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खुराफातियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा बैठक के बाद आईजी ने पुलिस लाइन में स्थित राजपत्रित अधिकारी अतिथि गृह का भी उद्घाटन किया। इसके बाद आईजी ने एसपी के साथ जीआईसी और गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज सहित कई मतदान स्थलों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान एएसपी घनश्याम चौरसिया, सीओ सिटी आरके वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक फूलचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed