{"_id":"59bd58124f1c1b2e688b4f56","slug":"141505581074-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया की चपेट में आने से एक महिला की मौत, एक भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया की चपेट में आने से एक महिला की मौत, एक भर्ती
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझगईं।
कस्बे में डायरिया व बुखार का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कस्बा के छब्बापुरवा निवासी एक महिला की डायरिया के चलते इलाज के दौरान पलिया सीएचसी में मौत हो गई। वहीं मृतका की नानी को भी डायरिया के कारण पलिया सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
कस्बे के छब्बापुरवा निवासी सहीदुल खां कि पत्नी आसमा बानो(32)को बृहस्पतिवार को उल्टी दस्त आए थे। तबियत खराब होने पर उसे कस्बे के पीएचसी में ले जाया गया, जहां डाक्टर न होने पर उसे पलिया सीएचसी में भर्ती कराया गया था। 24 घंटे के बाद शुक्रवार शाम उसकी मौत हो गई। मृतका आसमा की तीन बेटी हैं जिनकी उम्र तीन वर्ष, दो वर्ष व सात महीना है। मां की मौत से तीनों बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग ने गांव में न तो दवा का छिड़काव कराया है और न ही पीएचसी में कोई डॉक्टर है जिसके चलते आए दिन मरीज आतें हैं जिनको पलिया सीएचसी भेजा जाता है। उधर मृतका की नानी जाबिरा(55) पत्नी बशीर भी शुक्रवार से उल्टी दस्त हैं उनका भी इलाज पलिया सीएचसी में चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगभग एक दर्जन से अधिक लोग डायरिया व बुखार से पीड़ित हैं, इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है।