{"_id":"66f48f02a747d2ced2033f06","slug":"140-selected-in-employment-fair-152-returned-disappointed-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-129831-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रोजगार मेले में 140 चयन, 152 मायूस लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रोजगार मेले में 140 चयन, 152 मायूस लौटे
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पटेलनगर में स्थित सुशील वर्मा मेमोरियल आईटीआई परिसर में बुधवार को सेवा योजन विभाग की ओर से एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया।
मेला में छह कंपनियों को बुलाया गया था, लेकिन मात्र चार ही कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचे। मेला में 292 अभ्यर्थी पहुंचे, जिसमें 140 का चयन हुआ, जबकि 152 अभ्यर्थियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
जिला सेवायोजन अधिकारी साक्षी डागुर ने बताया कि रोजगार मेला में एजटेक एयर सिस्टम प्राइवेट लि., भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन, एचआर टीम प्लस एवं ग्रीन मेक्स सिस्टम कंपनियों के प्रतिनिधि रहे। मेला में 292 प्रतिभागी रोजगार मेले के साक्षात्कार में पहुंचे, जिसमें 140 प्रतिभागियों का चयन हुआ।
एजटेक एजर में 45, भारत फाइनेंशियल में 15, ग्रीन मेक्स में 46, एचआर में 24 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इस दौरान कालेज के प्रधानाचार्य रामेंद्र वर्मा, सेवा योजन विभाग के राजेश कुमार, अर्पण शुक्ला, संदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।