{"_id":"68851e59a508a8c357057d10","slug":"14-thousand-candidates-will-appear-for-ro-aro-exam-under-the-supervision-of-980-teachers-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-151637-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 980 शिक्षकों की निगरानी में 14 हजार अभ्यर्थी देंगे आरओ-एआरओ की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 980 शिक्षकों की निगरानी में 14 हजार अभ्यर्थी देंगे आरओ-एआरओ की परीक्षा
Sat, 26 Jul 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 26 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आरओ-एआरओ की परीक्षा 36 केंद्रों पर रविवार को होगी। इसमें करीब 14 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। उनकी निगरानी के लिए 980 शिक्षकों को ड्यूटी पर लगाया गया है। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 से शुरू होकर 12:30 तक चलेगी।
डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्रों पर पेयजल के अलावा पर्याप्त रोशनी के इंतजाम किए गए हैं। केंद्र पर आने वाले अभ्यर्थी को बायोमीट्रिक और सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए नोडल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। परीक्षा के दौरान सचल दल केंद्रों पर जायजा लेंगे। केंद्र में कक्ष निरीक्षकों को भी फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्र पर तय समय पर दो फोटो और आईडी प्रूफ की मूल व छायाप्रति के साथ उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से डेढ़ घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
जीआईसी लखीमपुर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज लखीमपुर, धर्मसभा इंटर कॉलेज लखीमपुर, पीके इंटर कॉलेज लखीमपुर, गुरुनानक इंटर कॉलेज लखीमपुर, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज लखीमपुर, अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज लखीमपुर, भगवानदीन आर्यकन्या इंटर कॉलेज लखीमपुर, कृषक समाज इंटर कॉलेज लखीमपुर, पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज लखीमपुर, जिला पंचायत इंटर कॉलेज कालाआम, युवराज दत्त महाविद्यालय लखीमपुर, अजमानी इंटरनेशनल स्कूल लखीमपुर, सेंट डाॅन बाॅस्को इंटर कॉलेज लखीमपुर, इस्लामिया इंटर कॉलेज लखीमपुर, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज लखीमपुर, केन ग्रोअर्स इंटर कॉलेज गोला, कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला, पब्लिक इंटर कॉलेज गोला, किसान इंटर कॉलेज फरधान, गुरुनानक इंटर कॉलेज गोला, युवराज दत्त इंटर कॉलेज ओयल, जनता इंटर कॉलेज लगुचा, पाल इंटरनेशनल इंटर कॉलेज लखीमपुर , भगवानदीन आर्यकन्या डिग्री कॉलेज लखीमपुर, ग्रीन फील्ड महेवागंज लखीमपुर, सीबी सिंह गौड़ मेमोरियल लखीमपुर, ला मटीना लखीमपुर, चिल्ड्रेन एकेडमी मीरपुर, अजमानी पब्लिक स्कूल लखीमपुर, राजकीय पालीटेक्निक लखीमपुर, आदर्श जनता इंटर कॉलेज देवकली, जिला पंचायत इंटर कॉलेज कस्ता, राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज मितौली, सेठ एमआर जयपुरिया लखीमपुर, हरिमाया इंटरनेशनल स्कूल अंदेशनगर।