फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   14 families left Mathurpur village, camped on the roads

Lakhimpur Kheri News: 14 परिवारों ने छोड़ा माथुरपुर गांव, सड़कों पर डाला डेरा

Sun, 01 Sep 2024 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
14 families left Mathurpur village, camped on the roads
ट्रालियों में सामान भर पलायन करते माथुरपुर के कटान पीड़ित। संवाद
धौरहरा। माथुरपुर गांव में घाघरा नदी के कटान की वजह से 14 परिवारों ने घर तोड़कर सड़क पर डेरा डाल लिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें अब तक प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिली है। इस वजह से वे खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। हालांकि, डीएम की फटकार के बाद कटान रोधी कार्य तेज हुआ है, मगर विभाग को अब तक कटान रोकने में कामयाबी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

धौरहरा तहसील के माथुरपुर, सुजानपुर और कुर्तैहिया गांवों को बचाने के लिए बना बांध कटने के बाद घाघरा नदी ने माथुरपुर को अपनी जद में ले लिया है। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर बाढ़ खंड तेजी से कटान रोधी कार्य कर रहा है। एसडीएम राजेश कुमार और तहसीलदार आदित्य विशाल सहित राजस्व टीम की मौजूदगी में दिन-रात काम होने के बावजूद कटान अब तक नहीं रुक पाया है। घरों को नदी में समाता देख माथुरपुर गांव के त्रिलोकीनाथ, द्वारिका, श्रीराम, प्रेम प्रकाश, कल्लू, पंचम, सतीश, प्यारेलाल, रामलखन, रामदीन, दिनेश, महेश, सियाराम और रामसागरी घरों को तोड़कर गांव से पलायन कर गए। लालापुर परिवार संग सड़क पर डेरा डाले हुए हैं। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि घर तोड़कर पलायन करने वाले लोगों को सरकारी सहायता का प्रावधान नहीं है। फिर भी जो संभव होगा सरकारी सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

---------------

दो दिन तेज रहने के बाद फिर शिथिल पड़ा कटान रोधी कार्य
धौरहरा। एसडीएम राजेश कुमार की मौजूदगी में माथुरपुर में चल रहा कटान रोधी कार्य दो दिन तेज रहने के बाद अब फिर शिथिल पड़ गया। गांव में बाढ़ खंड अधिकारियों के छह जेई, छह जेसीबी और 200 मजदूर कटान रोधी कार्य कर रहे थे। उम्मीद थी, शायद कटान रुक जाएगा, लेकिन शुक्रवार से फिर कटान रोधी कार्य शिथिल पड़ गया। ग्रामीणों ने बताया कि जहां छह जेसीबी कार्य कर वही थीं, वहां अब सिर्फ दो ही कार्यरत हैं। मजदूरी की संख्या में भी कमी आई है। शनिवार को डीएम की फटकार के बाद बाढ़ खंड विभाग कटान रोधी कार्य फिर तेजी से करने में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रालियों में सामान भर पलायन करते माथुरपुर के कटान पीड़ित। संवाद

ट्रालियों में सामान भर पलायन करते माथुरपुर के कटान पीड़ित। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed