फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   1.38 crore rupees will change the appearance of two roads

Lakhimpur Kheri News: 1.38 करोड़ रुपये से दो सड़कों की बदलेगी सूरत

Fri, 03 Oct 2025 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
1.38 crore rupees will change the appearance of two roads
गुरु गोविंद चौक से सौजन्या चौक की ओर जाने वाली सड़क। संवाद
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका परिषद शहरवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा देने के लिए जर्जर हो चुकी सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण का काम जल्द शुरू करने जा रही है। लंबे समय से उपेक्षित दो प्रमुख मार्गों को प्राथमिकता पर लिया है जिससे आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। पहला मार्ग बड़े डाकखाने से पिंक शौचालय तक का है। उस मार्ग का निर्माण दो-चार दिनों में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका की जेई समरा सईद ने बताया कि करीब 226 मीटर लंबाई की इस सड़क का निर्माण और चौड़ीकरण नगर पालिका कराएगी। इसके लिए लगभग 38 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है। यह मार्ग लंबे समय से टूटी-फूटी हालत में था जिसके चलते राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब इसके बनने से पैदल यात्रियों को राहत मिलेगी और वाहन चालकों को भी सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

दूसरा मार्ग सौजन्या चौक से गुरु गोविंद सिंह चौराहे तक का है। करीब 350 मीटर लंबी इस सड़क के निर्माण और चौड़ीकरण पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस कार्य को अवस्थापना निधि आवास विकास के माध्यम से नगर पालिका की ओर से कराया जाएगा। यह मार्ग भी काफी व्यस्त इलाका है और खराब सड़क के कारण आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनी रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के अनुसार इन दोनों परियोजनाओं का काम जल्द शुरू किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को सुरक्षित, चौड़ी और बेहतर सड़क की सुविधा मिलेगी।



दोनों सड़कों का निर्माण जल्द शुरू होगा। कचहरी मार्ग नगर पालिका की निधि से और गुरु गोविंद सिंह चौक वाली सड़क आवास विकास के द्वारा अवस्थापना निधि से बनाई जाएगी। - डॉ. इरा श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष, लखीमपुर

गुरु गोविंद चौक से सौजन्या चौक की ओर जाने वाली सड़क। संवाद

गुरु गोविंद चौक से सौजन्या चौक की ओर जाने वाली सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed