फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   एसएसबी व नेपाली एपीएफ ने सीमा पर की पेट्रोलिंग

एसएसबी व नेपाली एपीएफ ने सीमा पर की पेट्रोलिंग

Sun, 24 Feb 2019 05:14 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 24 Feb 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी व नेपाली एपीएफ ने सीमा पर की पेट्रोलिंग
संपूर्णानगर। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा में दोनों तरफ सतर्कता बरती जा रही है। सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग के साथ ही पास बसे गांवों में जाकर ग्रामीणों को दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बसही बीओपी एसएसबी ने नेपाल बार्डर पुलिस के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग की। जिसमें एसएसबी के निरीक्षक रामचंद्र सिंह के नेतृत्व में सतर्कता बरती गई। भारत-नेपाल सीमा से गुजरने वाले भारतीय और नेपाली युवतियों को रोककर पूछताछ की। सीमा से सटे गांवों में जाकर एसएसबी व नेपाली फोर्स ने पैनी नजर रखी। सीमा के गुप्त मार्गों के साथ ही पिलर संख्या 202 पर गश्त की गई। इसमें एसएसबी के रामचंद्र सिंह, महेंद्र लाल, अंकुश शर्मा, सुजीत, सुभाष चंद्र के साथ ही एपीएफ नेपाल व नेपाल पुलिस के उप निरीक्षक हरी सिंह धामी, पदम नाथ बहादुर, लोकराज पंत, शंकर प्रसाद चौधरी, नारद बालू, सुरेंद्र आदि शामिल रहे। ग्रामीणों से वार्ता करते हुए बॉर्डर पर संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल बताने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed