{"_id":"5c420079bdec22360473421d","slug":"131547829369-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में बेहोश मिले युवक की अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में बेहोश मिले युवक की अस्पताल में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। बेहोशी की हालत में बृहस्पतिवार को खेत में पड़े मिले थाना निघासन के गांव रजपुरा निवासी एक युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके घर वालों को सौंप दिया है।
थाना निघासन के गांव रजपुरा निवासी अंगने ने बताया कि उनका पुत्र बलविंदर (18) बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे शौच के लिए खेतों की ओर गया था, लेकिन जब वह काफी देर बाद भी घर वापस नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी खोजबीन की। तलाश के दौरान दोपहर करीब 12.30 बजे बलविंदर एक खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। इस पर परिवार के लोग उसे सीएचसी निघासन ले गए, जहां से डॉक्टर के रेफर करने पर बलविंदर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसी रात में बलविंदर ने दम तोड़ गिया। इससे उसके परिवार में चीखपुकार मच गई। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है।