{"_id":"5ba28e6a867a557f032acc25","slug":"131537379946-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी किताब में पूर्व प्रधानमंत्री अटल की गलत जन्मतिथि हुई प्रिंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी किताब में पूर्व प्रधानमंत्री अटल की गलत जन्मतिथि हुई प्रिंट
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में बच्चों को बांटी गई किताबों की प्रिंटिंग में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की कविता कक्षा छह की मंजरी में प्रकाशित की गई है, जिसमें कवि का फोटो सहित परिचय भी दिया गया है। इसमें जन्मतिथि दो दिसंबर 1924 दर्शाई गई है, जबकि असल जन्मतिथि 25 दिसंबर 1924 है। इससे लाखों बच्चों तक गलत जानकारी पहुंचने का खतरा बन गया है।
जनपद में ही करीब 1500 जूनियर हाईस्कूल विद्यालयों में लाखों बच्चों को यह किताबें वितरित की जा चुकी हैं। कक्षा छह की मंजरी नामक किताब में पेज नंबर 21 पर आओ फिर से दिया जलाएं शीर्षक से कविता प्रकाशित की गई है। इसी पेज पर कवि अटल की फोटो सहित संक्षिप्त परिचय भी दिया गया है, जिसमें अटल की जन्मतिथि दो दिसंबर 1924 बताई गई है। हाल में ही अटल जी की मृत्यु हुई थी, जिससे लोगों के जेहन में उनके बारे में काफी जानकारी ताजा हो गई थी। बताते हैं कि एक अभिभावक ने जन्मतिथि गलत होने की जानकारी शिक्षकों को दी, जिसके बाद मामला तेजी से वायरल होने लगा।
मामला संज्ञान में आया है। प्रकाशक की त्रुटि से ऐसा हुआ है, जिससे नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा। बच्चों को सही जन्मतिथि बताने के लिए सभी बीईओ को निर्देश जारी कर संशोधन के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
बुद्ध प्रिय सिंह, बीएसए