{"_id":"5ba28e66867a557ec86ba454","slug":"131537379942-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ ने नील गाय को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ ने नील गाय को बनाया निवाला
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-19 एलकेएच 204 में।
बाघ ने नील गाय को बनाया निवाला
संसारपुर। मैलानी रेंज की भरिगवां बीट के ग्राम नानकपुर के पूरब मंगलवार की रात बाघ ने एक नीलगाय को अपना निवाला बना लिया।
ग्राम नानकपुर के निकट रामसिंह निवासी मौठीखेड़ा के धान के खेत से नीलगाय को पकड़कर बाघ घसीटता हुआ किशनपुर निवासी नंदलाल के गन्ने के खेत में ले गया और नीलगाय का पिछला हिस्सा खा गया। सुबह जब ग्रामीण अपने खेतों की तरफ गए तो उन्होंने खेत पर घसीटने के निशान देखे। आगे जाकर देखने पर उन्हें नीलगाय का अधखाया शव पड़ा मिला, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे फारेस्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि नीलगाय का शिकार बाघ ने ही किया है। उसके पगचिन्ह मौजूद हैं। गांव के निकट तक बाघ के आ जाने से उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।