{"_id":"5ae8bda94f1c1b54098b785e","slug":"131525202345-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में मनाया गया मजूदर दिवस, हुई गोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में मनाया गया मजूदर दिवस, हुई गोष्ठी
Updated Wed, 02 May 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
01 एलकेएच 3,4,5,11, 13
01एलकेएच 408
.01 एलकेएच 209, 210
01 एलकेएच 211
जिले भर में मनाया गया मजदूर दिवस, हुई गोष्ठी
क्रासर.......
राजनैतिक संगठनों ने मजदूरों में किया फल वितरण
स्कूलों में भी कर्मचारियों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। जिले भर में मंगलवार को मजदूर दिवस मनाया गया। स्कूलों में कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सामाजिक संगठनों ने मजदूरों की समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। सपाइयों ने गोष्ठी कर मजदूरों में फल बांटे।
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने कहा कि मोदी सरकार श्रम कानूनों में संशोधन कर काम के घंटे बढ़ाकर, श्रम की कीमत घटा कर पूंजीपति एवं कारपोरेट के हितों को ध्यान में रखकर नीतियों का निर्धारण कर रही है। वहीं योगी सरकार ने सपा शासन में श्रमिक हित के लिए शुरू की गई साइकिल वितरण, सोलर पैनल, बीमारी हित लाभ, मजदूरों को सस्ता भोजन, श्रमिक बीमा योजना, श्रमिक आश्रित बाल छात्रवृत्ति योजना को बंद कर मजदूरों के धोखा करने का काम किया है। उधर, सपा एमएलसी शशांक यादव ने लोहिया भवन पर आयोजित गोष्ठी में मजदूरों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया। सपा नेताओं ने सदर चौराहे पर मजदूरों में मीठा, फल का वितरण किया। पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, नेता क्रांति कुमार सिंह, शिक्षक सभा के अध्यक्ष रघुवीर यादव, तृप्ति अवस्थी, हरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
मनरेगा मजदूर मिस्त्री मजदूर महासंघ के पदाधिकारियों ने नसीरूद्दीन मौजी मैदान में मजदूर दिवस मनाया। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने मजदूर, किसान और गरीबों को तीन हजार रुपये मासिक पेंशन दिए जाने संबंधी मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर महासंघ के लालाराम, मिश्रा शर्मा, विद्या देवी, भुवनेश शर्मा, जसकरन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अजमानी पब्लिक स्कूल के निदेशक कर्नल सीपी मिश्रा, शिक्षक एवं छात्रों ने मजदूर, रिक्शा और वाहन चालकों एवं महिला कर्मचारियों को माला पहना कर सम्मानित किया। समारोह के दौरान प्रधानाचार्य ने छात्रों एवं शिक्षकों को मजदूरों को लिए सम्मान देने की प्ररेणा दी। इस मौके पर शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
बीपीएस पब्लिक स्कूल के मजदूर दिवस के मौके पर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को कार्यमुक्त रखा गया। शिक्षक शिक्षिकाओं ने उनका कार्य स्वयं किया। वहीं छात्रों ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रबंधक प्रमोदिनी शुक्ला, प्रधानाचार्य नीलम अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।
परंपरा फाउंडेशन की शक्ति विंग की अध्यक्ष रूपाली शुक्ला ने दीपायन पब्ल्कि स्कूल की कर्मचारी मंजू कश्यप, विमला कश्यप, आशा ,कुसुम, मोहित सिंह, रामू सिंह, रामजी, गीता को माला पहनाकर सम्मानित किया। सत्येन्द्र द्विवेदी, गंवार लखीमपुरी ने काव्य पाठ किया। इस मौके पर डीएस कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य मेजर यज्ञ दत्त मिश्र, आयेंद्र पाल सिंह, अनुज शुक्ला, सांची माथुर, प्रियांशी श्रीवास्तव, वाईडी मिश्रा, प्रसून लता श्रीवास्तव एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
ओयल। शिवम सेवा संस्थान ने मजदूरों की दशा एवं दिशा विषय पर गोष्ठी की। इस मौके पर गोपीनाथ शर्मा, रामचंद्र, नरेश कुमार, छोटेलाल, पंकज अग्निहोत्री, रविंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे।
पलियाकलां। मंडी समिति पहुंचे व्यापारी नेता रवि गुप्ता ने मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे राजेश, यशपाल, विनोद कुमार, सोनेलाल, गोपाली आदि को शाल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए नगद धनराशि दी। उधर, भाकपा माले एवं शारदा वर्कर एसोसिएशन ने मिल गेट पर सभा कर मजदूरों की हालत पर चर्चा की। भाकपा नेता व यूनियन के अध्यक्ष कमलेश राय सहित ऐपवा की जिला अध्यक्ष आरती राय, रामकिशुन, महेंद्र सिंह, सुनील मिश्रा, शत्रुघभन, शंकर, गोलई, रामप्रताप सहित कई लोग मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ। सेंट जॉन सीनियर सेकेंड्री स्कूल के हेड मिस्ट्रेस ऐनी रोज और प्रधानाचार्य फादर रावर्ट डिसूजा ने चतुर्थश्रेणी कर्मचारी लता को शाल और उपहार देकर सम्मानित किया। बजाज पब्लिक स्कूल की ब्रांच हेड पुनीता भसीन और छात्रों ने चतुर्थश्रेणी कर्मियों का तिलक कर ग्रीटिंग कार्ड भेंट किए।
रजागंज। मुर्तिहा, कपरहा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में मजदूर दिवस मनाया गया। ग्राम प्रधान नीरज शुक्ला ने मनरेगा मजदूरों को सम्मानित किया।
अलीगंज। डीजी मेमोरियल स्मारक विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलिमा पांडया, शिक्षिका शशिप्रभा और छात्रा वंशिका सोंधी, परमीत कौर, सिमरनजीत कौर ने स्कूल के चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया।